पुल के ऊपर पड़ी मिली चप्पल और शॉल, घटना का कारण अज्ञात।

News National World/ जवा/ खबर रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सितलहा टमस नदी पुल की है जहा पर बने पुल के ऊपर से एक बुजुर्ग महिला ने छलांग लगा दी है।
घटना बुधवार की देर शाम 6 बजे के आसपास की है घटना स्थल पर महिला की चप्पल और शॉल पड़ा मिला है।


देर शाम होने के कारण आज सुबह पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है और टमस नदी में महिला की तलाश की जा रही है। हालांकि महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यो उठाया अभी तक पता नही चल पाया है।
लोगो का कहना है कि उक्त महिला पारिवारिक कलह के बजह से मानसिक रूप से परेशान रहा करती थी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सितलहा पुल के ऊपर चौखंडी निवासी बरकई पति साबिर अली नामक महिला की चप्पल और शाल पड़ी मिली ।
उक्त महिला चौखंडी से सितलहा अपने किसी रिश्तेदार के यहां आई हुई थी तभी वह सितलहा टमस नदी पर बने पुल के ऊपर से ही छलांग लगा दी। हालांकि महिला ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों के चलते उठाया है यह साफ नहीं हो सका है।
फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद आज सुबह जवा थाने की पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है और टमस नदी में महिला के डूबने की आशंका पर उसकी तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक महिला का शव नही मिला।
इस संबंध में जब जवा थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह धाकड़ से बात की गई तो उनका कहना है कि पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार तलाश कर रही है।
पुल पर महिला का शाल और चप्पल मिला है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading