फरियादी के घर में घुसकर लूट कारित करने वाले आरोपीगणों को तलाश कर लूटे गये सामान दिलाये जाने एवं आरोपियो पर कार्यवाही किये जाने को दिया गया प्रार्थना-पत्र। रीवा पुलिस अधीक्षक ने कार्यवाही करने का दिया आश्वासन News National World रीवा/ मामला रीवा जिले गढ़ थाना अंतर्गत लालगांव चौकी के बांस गांव का है जहा पर प्रार्थी मुकेश कुमार जायसवाल पिता राजभान जायसवाल निवासी ग्राम-बाँस, जो प्रयागराज (उ०प्र०) में ठेला लगाकर सब्जी बेंचने का कार्य करता है। प्रार्थी मुकेश कुमार जायसवाल पिता राजभान जायसवाल निवासी ग्राम-बाँस दिनांक 24/11/2024 को जब दोपहर करीब 1 बजे प्रार्थी पत्नी श्रीमती चिन्ता देवी जायसवाल के साथ इलाज कराने लालगांव गया हुआ था घर में प्रार्थी की छोटी पुत्री रितिका जायसवाल अकेली थी तभी दोपहर 3 बजे के आसपास दो अज्ञात व्यक्ति पुलिस लिखे लाल कलर की मोटरसायकल में आये और विवाह का कार्ड देने का बहाना बनाकर घर के अंदर आये और पुत्री रितिका को पीछे से एक व्यक्ति ने चाकू दिखाकर आलमारी की चाभी माँगने लगा। इसी बीच दूसरा व्यक्ति भी अंदर आया और बोला कि तत्काल आलमारी की चाभी दे दो अन्यथा तुम्हारी हत्या कर देंगे। रितिका ने डर कर डब्बे में रखी चाभी निकालकर दे दी। जिसमे रखा बड़ा वाला मंगलसूत्र सोने का, सात नग सोने के लैकेट, एक छोटा मंगलसूत्र सोने का, 14 दाने की मनचली, एक नग सोने की अंगूठी, झुमका एक जोड़ा सोने का, चार सेट चाँदी की पायल पैर की, 8 नग बिछिया चाँदी का, एक नग हाफ सेट चाँदी का बच्चों का चूड़ा, एवं नगद रकम 20,000 रूपए नगदी निकालकर फरार हो गये। शाम को आने के बाद प्रार्थी की पुत्री ने सारा घटनाक्रम की जानकारी दी। दूसरे दिन पत्नी व बच्ची के साथ घटना की रिपोर्ट थाना-गढ़ में पुत्री के माध्यम से दर्ज करायी गयी। लेकिन आज 10 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस लुटेरों तक नही पहुच पाई जिससे से परेशान होकर प्रार्थी मुकेश जायसवाल ने आईजी रीवा और पुलिस अधीक्षक रीवा को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रार्थी ने दिए आवेदन में बताया कि मेरे दो पुत्री एवं एक पुत्र हैं इसी वर्ष बड़ी पुत्री रश्मी जायसवाल का विवाह करना था जिसके लिए कई वर्षों के अथक परिश्रम से दहेज हेतु जेवरात इकट्ठा किया था जो लूट का शिकार हो गया। जिसके लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक रीवा से घटना स्थल के आस-पास सायबर सेल की सहायता से सक्रिय मोबाइल लोकेशन ट्रेस किये जाने की मांग की है ताकि आरोपीगणों तक पहुँचा जा सके। शिकायतकर्ता मुकेश जायसवाल ने कहा कि जिस तरह से आरोपीगणों द्वारा वारदात को अंजाम दिया है यदि प्रार्थी की अवयस्क पुत्री रितिका द्वारा आलमारी की चाभी ना दी होती तो आरोपीगण द्वारा प्रार्थी की पुत्री की हत्या तक कर सकते थे जो बड़ी घटना हो सकती थी।जिसके लिए प्रार्थी ने रीवा एसपी से लूट कारित करने वाले आरोपीगणों को तलाश कर प्रार्थी के घर से लूटे गये सामान दिलाये जाने एवं आरोपीगण को कठोर दण्ड से कार्यवाही किये जाने का निवेदन किये है। जिस पर रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने प्रार्थी की समस्यायों को सुनकर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिए है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत 14 दिसंबर को तलवार लेकर घूम रहे अपराधी को पुलिस ने पकड़ा की कार्यवाहीं… तीन पूर्व में भी मामले दर्ज.
You must be logged in to post a comment.