महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी प्राध्यापकों ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को दी बधाई।

News National World/त्योंथर/ अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शासकीय स्वामी विवेकानंद  महाविद्यालय के छात्राओं ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 10 मेडल प्राप्त किए। इन मेडलों में एक गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।  प्रतियोगिता में सुचिंद्र यादव ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया तथा 1500 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती संगीता दुबे ने कहा कि हमें अपने छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर गर्व है। यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है हमें उम्मीद है कि वे आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करते रहेंगे और महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मौर्य ने कहा कि हमारा महाविद्यालय हमेशा से ही अपने छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमें उम्मीद है कि हमारे छात्र-छात्राएं आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करते रहेंगे और हमारे महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
 

डॉक्टर उमेश पटेल ने छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के टीम मैनेजर डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव तथा डॉ. अभिलाषा गौतम ने खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन किया। इसके साथ ही महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए उत्साहवर्धन किया। यह एक गर्व का क्षण है जब हमारे महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है हमें उम्मीद है कि वे आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करते रहेंगे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading