पराली की खरीदारी कर प्रदेश सरकार गोवंश बेजुबानो के हित में करे कार्य: विवेक पांडे संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली सीधी। शिवसेना इकाई ने पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन पत्र सौंप कर कार्यवाही की मांग करते हुए प्रदेश सरकार को पराली खरीद कर बेजुबानों के हित में मांग रखी है। जहां शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि धान की कटाई के बाद निकलने वाली पराली (पिआरा)को किसानों द्वारा जला दिया जाता है यह पूर्णत: गलत है पर्यावरण के लिए घातक है व वही बेजुबानों के हक को जला दिया जाता है किसानों द्वारा पराली पर मुख्य रूप से देखा जाए तो इन बेजुबानों का अधिकार है बेजुबान गौवंश गौशाला में प्रदेश सरकार इस पराली की खरीदारी कर भोजन का उपयोग हेतु व्यवस्था बेजुबानों के प्रति मुहैया कराए ऐसी अवस्था में अगर किसी भी किसान द्वारा पराली जलाया जाता है तो कई बार कई बेजुबान अन्य प्रकार के जानवर भी खेतों में अग्नि का शिकार होते हैं जो प्राकृतिक संतुलन के लिए अति आवश्यक है इनका जीवित रहना और ऐसी क्रूरता करने वाले किसानों के ऊपर कारवाई हो व प्रदेश सरकार परली की खरीदारी जल्द कर बेजुबानों के प्रति दया दृष्टि दिखाएं जो एक गंभीर विषय है।जहा पर प्रमुख रूप शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, संभाग संयोजक संत कुमार केवट,जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ बोले, जिला मंत्री सुनील रावत, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा पुष्पेंद्र त्रिपाठी, राजीव मिश्रा, आनंद कुमार साहू, रामकुमार विश्वकर्मा , गोपाल पानाडिया सहित कई शिव सैनिक रहे मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बिजली विभाग अमहिया रीवा के मनमानी से उपभोक्ताओं को कब मिलेगी मुक्ति शिवसेना और पीड़ित किसान, मजदूर का 88वे दिन अनिश्चितकालीन अनशन जारी