अब धैर्य काफी हो चुका जल्द निर्णय नहीं हुआ तो होगा जेल भरो आंदोलन:विवेक पांडेय संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली News National World/सीधी। ललितपुर सीधी सिंगरौली रेल लाइन से प्रभावित भूमिहीन परिवार रोजगार, मुआवजा जैसी विभिन्न समस्या को लेकर शिवसेना,किसान,मजदूर का लगातार 88वे दिन कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने वीथिका भवन में अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है जहां शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब दो सैकड़ा ऐसे गरीब परिवार है जिनके पास रहने के लिए रोटी, कपड़ा और मकान जैसी चीज नहीं है जो भी है परिवारों के पास कच्चा टूटा फूटा मकान था रेलवे में फंसने की वजह से यह बेघर हो चुके हैं ऐसी अवस्था में 88वे दिन बीत जाने के बाद भी मांगे पूर्ण नही की गयी। लेकिन पीड़ित शासन प्रशासन से आश्वासन के रूप में आस लगाए बैठे हुए हैं। जिसमें राजस्व अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि भूमिहीन परिवारों के लिए भूमि कार्यवाही जल्द पूर्ण होने वाली है लेकिन एक लंबा समय बीत चुका है ऐसी स्थिति में अब धैर्य का बांध टूट रहा है उम्मीद है प्रशासन जल्द कार्रवाई करें।श्री पांडे ने कहा मांगे पूर्ण नही होने पर मजबूरन संवैधानिक नियम से बाहर जाकर हजारों रेलवे पीड़ित किसान,मजदूर साथियों के साथ मुख्यालय घेरकर उग्र जेल भरो आंदोलन की तैयारी की जायेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बेजुबानों का हक पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन खाद की समस्यायों से जूझता जवा तहसील का तराई अंचल, किसान समितियों का लगा रहे चक्कर