शिकायत पर डीडीए रीवा द्वारा नही दिया रहा ध्यान।

जवा/ जैसे ही खरीफ और रबी फसल की बुवाई शुरू हो जाती है वैसे ही पूरे जिले में खाद की समस्या पैदा हो जाती है और किसान सहकारी समितियों का चक्कर लगाते रहते है परंतु उन्हें खाद नही मिल पाती है जबकि सरकार और संबंधित अधिकारी हर समितियों में भरपूर खाद उपलब्ध होने का दावा करते है लेकिन उनके दावे खोखले निकलते है।
     आपको बता दे कि इस वक़्त रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत पूरे तराई अंचल में गेंहू, चना, मसूर, अलसी, राई और मटर की बुबाई जोरो पर है लेकिन किसानों को खाद नही मिल पा रही है  और किसान सभी सहकारी समितियो का चक्कर लगा रहे है।


वही किसान अतुल तिवारी सहित कई किसानों ने रोष ब्यक्त करते हुए कहा कि  कई दिनों से किसान समृद्धि केंद्र  महूहाटोला सहित अन्य समितियों का चक्कर लगा रहा हूँ लेकिन खाद नही मिल पा रही। जिसे लेकर
जवा तहसीलदार, एसडीएम और डीडीए को फ़ोन लगाकर बात की गयी लेकिन उनके द्वारा भी संज्ञान नही लिया जा रहा है सभी जगह दलाल सक्रिय है यदि जल्द ही खाद की व्यवस्था नही हुई तो आमरण अनशन में बैठेंगे। 
जबकि आये दिन शासन प्रशासन द्वारा बैठक की जाती है निर्देश दिये जाते है और हर जगह खाद बीज उपलब्ध होने की बात करते है लेकिन हकीकत में किसान परेशान है।
सवाल यही की क्या किसानों को खाद मिलेगी या किसान समितियों का चक्कर लगाते रहेंगे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading