प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली

News National World।सीधी। शहर के अंतर्गत एकादशी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा था चारों तरफ पटाखे और आतिश बाजियां हो रही हैं। ऐसे में शहर की बीचो-बीच एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई जिसकी वजह से धू-धू कर पूरा मकान जलने लगा। देखते ही देखते इस कदर से धुआं उठा कि पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया।

मामला सीधी शहर का है जहां वार्ड क्र. 9 के पास सूखा नाला के समीप ही कबाड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से कबाड़ का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और 1 घंटे से ज्यादा का समय होने के बावजूद भी आग पर काबू पाया नहीं पाया गया। जहा पर आग बुझाने काप्रयास जारी है

वही पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी कोतवाली अभिषेक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीधी शहर के बीचों-बीच यह आग लगी है अभी आग लगने का कारण अज्ञात है।  वहां सामान रखा हुआ था लेकिन वह दुकान बंद थी। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं लग पाई है कि वह दुकान किसकी है फिलहाल सबसे प्राथमिक चीज यह है कि आग पर काबू पाया जा सके। जहां आग बुझाने के लिए टीम मौके पर पहुंच गई है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading