प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली News National World/सीधी। सिहावल तहसील अंतर्गत अवैध अतिक्रमण पर आखिर कार प्रशासन का बुलडोजर चला। बताया जाता है कि लगभग 25 वर्षों से दर्जन भर से ज्यादा लोगो द्वारा मकान एवं दुकान बनाकर अतिक्रमण किया गया था जिसे आज प्रशासन ने शक्ति के साथ अतिक्रमण हटाए। जानिए कहां का है पूरा मामला सिहावल मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित उत्कृष्ट विद्यालय एवं आदिवासी छात्रावास के सामने कई वर्षों से मध्य प्रदेश की भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। जिसे आज सिहावल के नवागत तहसीलदार साक्षी गौतम के द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए नोटिस जारी की गई थी। एवं मौखिक रुप से अतिक्रमण कार्यों पर कार्यवाही करने हेतु अवगत करवाया गया था। लेकिन उनके द्वारा अतिक्रमण को नही हटाया गया। जहा पर आज दिनांक को सुबह राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ एवं पुलिस बल के मौजूदगी में प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्यवाही करते हुए दर्जन भर से अधिक अतिक्रमणकरियो का आशियाना जमीदोज किया गया। इस कार्यवाही से क्षेत्र में कई अतिक्रमणकारियो के होश उड़े हुए हैं कि किसी दिन उनके भी अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर न चल जाए। यहां भी चलेगा प्रशासन का बुलडोजर सिंहावल मुख्यालय से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तालाब, जहा तालाब के इर्द-गिर्द कई अतिक्रमणकारियो के द्वारा मकान एवं शौचालय का निर्माण किया गया है। शौचालय की सप्लाई सीधे तालाब में की गई है जिससे पूरे तालाब का पानी दूषित हो रहा है। वहीं प्राचीन शिव मन्दिर भी स्थिति हैं। जहा पर अतिक्रमण कर लोगों के द्वारा मकान निर्माण कर दुकानें भी संचालित की गई है। इससे पूर्व राजस्व विभाग के द्वारा नोटिस जारी कर अतिक्रमणकारियो को अवगत कराया गया है अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन का बुलडोजर कब तक इन अतिक्रमणकारियो पर चलेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शादी का सीजन, ऑफ़र के नाम पर हो रही साइबर ठगी,अंजान नंबर से आए वेडिंग कार्ड से रहे सावधान. दो मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, लाखों का कबाड़ जलकर हुआ खाक
You must be logged in to post a comment.