प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली

तीन शहर एवं चार ब्लाकों को मिली एम्बुलेंस

News National News।सीधी। जिले में बीमार पशुओं के इलाज के लिए 7 एम्बुलेंस की सुविधा शुरू है शहर में तीन एम्बुलेंस एवं चार ब्लाकों में एक-एक एम्बुलेंस के माध्यम से बीमार पशुओं के इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिसके लिए बीमार पशुओं के इलाज के लिए 1962 में कॉल करके एम्बुलेंस बुला सकते हैं। जिसकी सेवा सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक रहेगी।

उक्त अवधि में कॉल करने पर बीमार पशुओं को इलाज के लिए मौके पर एम्बुलेंस पहुंचेगी। हर एम्बुलेंस में दो डॉक्टर पदस्थ किए गए हैं जो मौके पर पहुंचकर बीमार पशुओं का उपचार करते हैं पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में 1962 नम्बर पर फोन करने वालों के घर या बताए गए स्थान पर बीमार पशुओं के उपचार के लिए एम्बुलेंस पहुंचने की सुविधा दी जा रही है। एम्बुलेंस की सुविधा गौशालाओं को भी प्रदान की जा रही है।

यदि गौशाला में रहने वाला कोई पशु बीमार है तो उसे एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। यदि कोई पशु पालक अपने घर में एम्बुलेंस बुलाता है तो उसे त्वरित रूप से बीमार पशु के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

जिसके लिए पशु पालको को 150 रूपए का शुल्क भी देना पड़ेगा। बताते चले कि भाजपा सरकार द्वारा पिछले चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था कि गौसेवा के लिए विशेष पहल की जाएगी। जिसमें बीमार गौवंशों के साथ ही अन्य पशुओं के इलाज के लिए एम्बुलेंस की शुरूआत होगी। इसी तारतम्य में पूरे प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा प्रारंभ की गई है। एम्बुलेंस के माध्यम से बीमार पशुओं को अब ज्यादा त्वरित रूप से उपचार की सुविधा मिलने लगी है। सीधी जिले में भी एम्बुलेंस के माध्यम से सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक एम्बुलेंस के माध्यम से बीमार पशुओं के उपचार का कार्य फोन कॉल आने पर दिया जा रहा है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading