रीवा में श्री रामलला महोत्सव की तैयारियां जोरों शोरो पर, 7,8 और 9 नवंबर को आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम। News National World/रीवा/ध्यान योग जन जागृति सेवा संस्थान शाखा-रीवा मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष आयोजित होने वाले *श्री रामलला महोत्सव* सत्संग साधना शिविर और अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का समय दोपहर 3 बजे रखा गया जिसमे आप परिवार सहित तीन दिनों तक भगवान श्री राम के भक्ति में मगन हो स्वयं और अपने परिवार को भी इस सौभाग्य के क्षणों में सम्मिलित कर सकते हैं। हम सभी रीवा वासियों का परम सौभाग्य होगा कि हम पूज्य गुरुदेव श्री स्वामी कमलेश्वरानंद एवं ब्रह्मप्रिया गुरु माता नम्रता कमलिनी के मुखारविंद से उत्कृष्ट प्रवचन का लाभ ले पाएंगे। कार्यक्रम में भजन, प्रवचन के साथ ही साथ पूज्य श्री गुरुदेव इस वर्ष *बजरंग साधना सिद्धि दीक्षा* समूल संकट अकाल मृत्यु नाशक,प्राण रक्षक सर्व विजय श्री प्राप्ति दीक्षा प्रदान करेंगे l दीक्षा के महत्व को एवं होने वाले लाभ को भी आप समझ पाएंगे। बिल्कुल भी आप इससे अछूते ना रहे आज से ही तैयारी कर लें।बता दे कि दिनांक 7, 8 एवं 9 नवंबर 2024 को यूकेएस पैलेस नई बस स्टैंड के पास एसके टावर के पास,बरां रीवा में कार्यक्रम आयोजित होंगे। सत्संग में प्रवेश निःशुल्क है जहा पर भोजन प्रसाद की पूरी व्यवस्था है जिसके लिए आप परिवार सहित सादर आमंत्रित हैं। आयोजित होने वाले कार्यक्रम के प्रमुख संरक्षक श्रीमती विमला सिंह,विनोद मीनू सिंह, के के सुनीता पाठक, अध्यक्ष-श्रीमती मनोज जितेंद्र सिंह, संयोजक- संदीप सोनम सिंह, अभिषेक सिंह बघेल,सचिव-रंजना सिंह ,कोषाध्यक्ष-श्रीमती सुमन शुक्ला,श्रीमती सरला पांडेय,रीतू सिंह,मोहित सिंह, कमलेंद एवं अन्य संस्थान सदस्य हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर जवा अस्पताल में मरीजों को वितरण किया फल 10 फिट लंबे अजगर का वन टीम ने किया रेस्क्यू