News National World/जवा/ रीवा जिले के जवा तहसील मुख्यालय में आज पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व राज्यपाल व केन्द्रीय मंत्री रहे विंध्य के सपूत पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दाऊ साहब अर्जुन सिंह के जन्म-दिन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रधर सिंह एवं कांग्रेस जनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा में मरीजो की सेवाकर डॉ.अग्निवेश मिश्रा के साथ फल वितरण कर जन्मदिन मनाया गया। जहा पर उपस्थति लोगो ने स्वर्गीय अर्जुन सिंह के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित के साथ श्रृ़द्धा सुमन अर्पित किये। वही सिरमौर विधानसभा के कांग्रेस नेता पूर्व महामंत्री म.प्र. कांग्रेस कमेटी चक्रधर सिंह जवा ने कहा कि दाऊ साहब अर्जुन सिंह का बहुत विशाल विराट व्यक्तित्व था उन्होंने गरीबों के लिये एक बत्ती कनेक्सन, तेंदूपत्ता में मजदूरो को मलिकाना हक जैसे कार्य आज भी लोग याद करतें है। गरीब जरूरतमंद को नियम शिथिल कर नौकरी सिर्फ दाऊ साहब ने दी थी।अर्जुन सिंह गरीबों-सर्वहारा वर्ग के नेता थे मेरे क्षेत्र पटेहरा-सितलहा टमस नदी में पुल भी उन्ही की देन है। इस अवसर पर दाऊ साहब अमर रहे के नारे से आकाश गुंजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्व जनपद अध्यक्ष जवा कमलेश्वर सिंह इटमा,साधुशरण मिश्रा,एड महेंद्र सिंह नीवा, तरूणेन्द्र द्विवेदी प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस,ब्लाॅक महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजदुलारी विश्वकर्मा, ब्लाॅक किसान कांग्रेस अध्यक्ष सचिदानन्द पाण्डेय, ब्लाॅक युवा के कांग्रेस अध्यक्ष सकील पटेहरा, अल्पसंख्यक ब्लाॅक अध्यक्ष शरीफ ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन पी टी आई बालेंद्र मिश्रा ,एवं आभार प्रदर्शन सरपंच ग्राम पंचायत शीतलहा अमित सिंह मोहित भइया ने किया। कार्यक्रम में अजहर खान जिला महामंत्री अल्पसंख्य कांग्रेस,जिला विनोद सिंह अन्नू उपाध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस,विजयप्रकाश सरपंच गढ़ा,सद्भावना प्रकोष्ठ के ब्लॉक अधिक नाथू पांडे जी,जिला महामंत्री अल्पसंक जियममुद्दीन पप्पू, शिव दयाल गुप्ता,रामपाल सिंह बरौली,गिरजा प्रजाति,शिवेंद्र केवट, राजकुमार सिंह भुनगांव, गुलज़ार नई शांती, भुआली,सुमिरन दादा, महेश, तुलसी विश्वकर्मा,राजू सिंह भुनगांव, ज्ञानेंद्र पांडे पटी टोला,बिहारी माझीअखिलेश पांडे पाटीटोला,तेलिया,बलराम कोल कर्मा,रवेंद्र सोनकर, शमशेर नींवा,अरुण सिंह खाजा,सरपंच निवा,शिवलखन साहू सितलहा,दीपक पटेल साहितकाफी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हादसा इतना भयावह कि बस को काटकर निकालने पड़े शव… पत्थर से टकराकर पिचक गई थी पूरी गाड़ी रीवा में श्री रामलला महोत्सव की तैयारियां जोरों शोरो पर, 7,8 और 9 नवंबर को आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम।