10 फिट लंबे अजगर का वन टीम ने किया रेस्क्यू प्रवीण पांडेयNews National World/सीधी/ चुरहट वन रेंज के मोहनिया गांव से 10 फिट लंबे अजगर सांप को वन टीम ने सुरक्षित तरीके से 4 नवंबर 2024 को रेस्क्यू किया।रेस्क्यू किए गए दुर्लभ अजगर सांप को मोहनिया कैमोर पहाड़ में वन टीम द्वारा सुरक्षित छोंड़ दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मोहनिया के तिवारी टोला में सुनील तिवारी के बाड़ा के अंदर यह बड़ा अजगर सांप दिखाई दिया। भारी भरकम सांप को देखकर समूचे गांव में हड़कंप मच गया।देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। आनन-फानन में नजदीकी चुरहट फारेस्ट रेस्क्यू टीम को सूचित कर बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुचकर करीब 10 फिट लंबे अजगर सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया फिर समीपी मोहनिया कैमोर पहाड़ में टीम ने अजगर सांप को ले जाकर सुरक्षित छोंड़ दिया। रेस्क्यू टीम में वन परिक्षेत्र सहायक चुरहट अंबिका प्रसाद प्रजापति, वनरक्षक संजीव कुमार तिवारी, आशाराम पटेल, महीप कुमार पटेल और मुनीश सिंह शामिल रहे।वन परिक्षेत्र सहायक ने लोगों से अपील किया कि किसी भी वन्य जीव को मारे नहीं दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी वन कार्यालय को सूचित करें। जिससे उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा में श्री रामलला महोत्सव की तैयारियां जोरों शोरो पर, 7,8 और 9 नवंबर को आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला