सीधी । विशेष संवाददाता-प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली अमिलिया थाना अंतर्गत पीड़ित खाना खाने के बाद पुष्पराज सिंह अंदर सोने के लिए गए हुए थे, लेकिन जब सुबह उनकी नींद खुली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सुबह 8 बजे जब वह अपने कमरे की तरफ गए तो घर में रखी हुई अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। सारा समान दिख रहा था और अंदर लाकर के पार्ट को तोड़ दिया गया था। जब उन्होंने अपने सामान का निरीक्षण किया तो पाया कि उनके घर का कीमती सामान पूरी तरह से गायब हो चुका है। जिसकी शिकायत उन्होंने आज शनिवार के दिन थाना प्रभारी अमिलिया से की। दरअसल यह पूरा मामला सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़ी का है जहा एक सूने मकान में चोरों ने रात के अंधेरी का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित व्यक्ति पुष्पराज सिंह ने बताया गया कि हम लोग घर के अंदर सो रहे थे। लेकिन जब हमें सुबह जानकारी हुई तब घर मे चोरी की घटना की जानकारी लगी जिसके बाद हमने थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। वही पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी अमिलिया राजेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है की पीड़ित पक्ष ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई है। हम पूरे मामले की गहनता से जाँच करेंगे, और कार्यवाही होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अफरा-तफरी करने पर गैस एजेंसी संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज बड़े होटलों के कारखानों में संयुक्त टीम ने दी दबिश मिलावटखोर व्यवसायियों में मचा हडक़ंप