इंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर और आउट सोर्स कर्मचारी को किया गिरफ्तार, जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र साहू और आउट सोर्स कर्मचारी अजरूद्दीन को मौके से किया गिरफ्तार, चाणक्य शर्मा के घर लगे थ्री फेस मीटर से घरेलू कनेक्शन देने के नाम पर मांगे थे दो लाख रुपए, पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपए लेते हुए सुभाष चौक कार्यालय से किया गया गिरफ्तार। आरडी मिश्रा, डीसीपी लोकायुक्त इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत वितरण कंपनी के जूनियर इंजीनियर पुष्पेंद्र साहू और आउटसोर्स कर्मचारी अजरूद्दीन को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सुभाष चौक स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें आरोपी जूनियर इंजीनियर और आउटसोर्स कर्मचारी ने चाणक्य शर्मा के घर पर थ्री फेस मीटर लगाकर घरेलू कनेक्शन देने के लिए दो लाख रुपए की मांग की थी। आरोपियों ने इस राशि में से पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपए लेते समय लोकयुक्त ने रंगे हाथ पकड़े गए।जिसमें शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में जांच की और कार्यवाही की। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी ताकि सरकारी विभागों में पारदर्शिता बढ़ाई जा सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पीजी अपग्रेडेशन के 2 करोड़ से बिल्डिंग का जीर्णोद्धार करें, 5 दिन बाद भी एफआईआर नहीं हुई, डॉक्टर्स ने आंदोलन की चेतावनी प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि का दबाव बढ़ने लगा