इंदौर।दिनेश सिंह। एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित किंग एडवर्ड मेडिकल स्कूल में भूतहा पार्टी करने वालों पर 5 दिन बाद भी एफआईआर नहीं हुई है। कार्रवाई नहीं होने से नाराज डॉक्टरों ने शनिवार को एमवाय अस्पताल के सभागार में बैठक की। फैसला किया कि मामले में जल्द प्रकरण दर्ज नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन एमजीएम के पदाधिकारी, जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन, नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन, नर्सिंग एसोसिएशन, टेक्नीशियन एसोसिएशन, अजाक्स, स्टेट फार्मासिस्ट एसोसिएशन, तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। डॉक्टर्स बोले कि जैन सोशल ग्रुप एलिगेंट के विरुद्ध थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। डॉक्टर्स ने पीजी अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट के तहत 2 करोड़ रुपए की राशि भी तुरंत आवंटित करने की मांग की। ये रहे मौजूद बैठक में बैठक में मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन एमजीएम इंदौर के सचिव डॉ. अशोक ठाकुर, उपाध्यक्ष डॉ. बसंत निंगवाल, प्रोफेसर डॉ. साधना सोडानी, डॉ. अरविंद शुक्ला, डॉ. अंकित थोरा, डॉ. अंजू माहौर, डॉ. दिव्या मेनन, जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉ. आकाश वर्मा, अजाक्स के करण भगत, नर्सिंग एसोसिएशन के धर्मेंद्र पाठक, आदित्य उपाध्याय, बनवारी लाल गुप्ता, कर्मचारी संघ से गोपाल बहाड़ उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पंजाब STF ने फिरोजपुर से पूर्व विधायक सत्कार कौर और उनके ड्राइवर को 100 ग्राम हीरोइन सहित पकड़ा है बिजली विभाग का जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार..लोकयुक्त की कार्यवाही