सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली।। सरई से लोहे का सरिया लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया। इसमें सवार चालक को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि घटना की सूचना पुलिस चौकी तिनगुड़ी को नही दी गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज दिन सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे एक ट्रैक्टर सरई की ओर से सरिया लेकर तेज गति में आ रहा था कि बेकाबू होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में चालक को चोटें आई हैं।जिनका प्राथमिक उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। वही इस हादसे के बाद उक्त मार्ग कई घंटे अवरूद्ध रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नौकरी दिलाने के नाम पर 52 लाख की लूट नवानगर थाना में अपराध पंजीबद्ध एनसीएल में दीर्घकालिक विकास की दिशा में कार्य