सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली।।कोल इंडिया की सिंगरौली स्थित अनुषंगी कंपनी एनसीएल में कोयला मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में विशेष अभियान 4.0 के तहत विभिन्न दीर्घकालिक विकास और रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं। एनसीएल ने इस वर्ष कचरे और अनुपयोगी वस्तुओं के अनुकूलतम उपयोग द्वारा अनेक आकर्षक व उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया जा रहा है।पूर्व में एनसीएल ने अपनी विशालकाय जयंत परियोजना में 480 किलोवाट के रूफटाप सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की है। इसके अतिरिक्त आईडब्ल्यूएसएस खड़िया, बीना और ककरी परियोजनाओं में 1.3 मेगावाट रूफटाप सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना पर कार्य जारी है। साथ ही एनसीएल ने स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिंगरौली परिक्षेत्र के तीन विद्यालयों में सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग और डिस्पोजल मशीन की स्थापना की है।इस पहल से 1850 छात्राओं को सैनेटरी पैड उपलब्ध होंगे और उनके मासिक धर्म स्वास्थ्य में सुधार होगा। एनसीएल द्वारा विशेष अभियान 4.0 के दौरान शासकीय माध्यमिक विद्यालय में सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीन की स्थापना की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ओबरी में बेकाबू ट्रैक्टर पलटा, परखच्चे उड़े अगला पोस्ट