सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली।। एनसीएल परियोजना निगाही के आउट सोर्स कंपनी कंडोई में नौकरी दिलाने के नाम पर 52 लाख रूपये का ठगी करने वाले एनसीएल परियोजना खड़िया के सिक्योरिटी गार्ड के विरूद्ध नवानगर थाना में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कराया गया है। इसकी जांच सीएसपी विंध्यनगर के द्वारा की गई थी। जहां आरोप सही पाये जाने पर ठग के विरूद्ध भादवि की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस के अनुसार नवानगर थाना क्षेत्र के ग्राम भरूहा निवासी संदीप सिंह पिता हरिनायाण सिंह उम्र 28 वर्ष ने एसपी के यहां शिकायत किया था। एनसीएल खड़िया प्रोजेक्ट में सुरक्षा गार्ड के पद पर पदस्थ ऋषिकेश राजभर ने एनसीएल परियोजना निगाही में आउट सोर्सिंग कंडोई कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 25 से 30 लोगों से तकरीबन 52 लाख रूपये वसूला था।

यह रकम अप्रैल से मई माह के बीच नगद व फोन पे के माध्यम से लिया था। इस शिकायत को एसपी ने गंभीरता से लेते हुये सीएसपी को जांच सौंपा था। जहां जांच उपरांत मामला सही पाए जाने पर आवेदक एवं शिकायतकर्ता संदीप सिंह की रिर्पोट एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा गार्ड ऋषिकेश राजभर पिता ओमप्रकाश राजभर जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरू कर दिया है।

दो दर्जन लोगों ने दिया था रकम

शिकायकर्ता संदीप सिंह के अनुसार ठग ऋषिकेश राजभर ने करीब दो दर्जन लोगों से एनसीएल परियोजना निगाही के ओबी कंपनी कंडोई में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब दो दर्जन युवकों से 52 लाख रूपये वसूल किया और जैसे-जैसे समय बितता गया। लेकिन नौकरी नही मिलने पर सुरक्षा गार्ड के यहां चक्कर लगाने लगे। अंतत: नौकरी के साथ-साथ पैसा भी हाथ नही लगा। अब उक्त ठग की तलाश नवानगर पुलिस सरगर्मी के साथ शुरू कर दी है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading