रीवा/ कुशमेद्र सिंह। । रीवा जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं शिकायतों पर कार्यवाही नही होने पर जन सेवा संयुक्त मोर्चा इकाई रीवा के सैकड़ो पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रीवा कमिश्नर को ज्ञापन देकर समस्यायो का निराकरण एवं शिकायतों पर कार्यवाही कराने की मांग की है कहा जा रहा है की रीवा महानगर बनने की ओर अग्रसर है। तो रीवा वासियों को महानगर की तरह व्यावस्थित बाजार भी चाहिए, लकड़ी का काम करने वालों के लिए लकड़ी का मार्केट अलग, लोहा मार्केट अलग, मिट्टी के बर्तन बिक्री के लिए मार्केट, बांस से बने सामग्री का मार्केट, प्लंबर मार्केट, कबाड़ की दुकान का बाजार, प्रत्येक वार्ड में फल सब्जी की दुकानों के साथ हेयर कटिंग सैलून, जहां ठेला और रेहडी व्यापारी अपना व्यवसाय कर सके। क्योंकि गरीब एवं मध्यमवर्गीय लोगो के पास ना तो 10, 20 एवं 50 हजार रुपये देने के लिए किराया है और ना ही समदड़िया की करोड़ों की दुकान खरीदने की औकात है यह मांग जन सेवा संयुक्त मोर्चा के संयोजक जेपी कुशवाहा ने आज संभागीय कमिश्नर को दिए गए।ज्ञापन के महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार है पुनरघनत्वीकरण योजना के अंतर्गत जिन गरीबों के मकान गिराए जा रहे हैं उन्हें आवास सुविधा के साथ-साथ जीवन यापन के लिए दुकान उपलब्ध कराई जाय। कर्मचारी उपलब्ध कराने की आउटसोर्सिंग व्यवस्था बंद की जाए, इससे कर्मचारियों का शोषण होता है दलाली प्रथा को बल मिलता है क्योंकि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल पाता एवं महिलाएं को मातृत्व अवकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं नही मिल पाती है इस संबंध में रश्मि यादव का मामला उठाया गया जो पीके स्कूल में आउटसोर्स में कार्य थी मातृत्व अवकाश में छुट्टी ली वापस आने पर नौकरी से उसे निकाल दिया गया अब वह दर-दर की ठोकर खा रही है। वर्तमान समय में सरकारी जमीनों पर 25 वर्षों से रह रहे लोगों का बिना शासन प्रशासन की अनुमति के भू-माफिया और गुंडे घर गिरा रहे हैं पुलिस प्रशासन मौन है कार्यवाही होनी चाहिए। उदाहरण के रूप में बिल्लाबांग स्कूल के संचालक सनी काकवानी ने शासकीय भूमि पर निवासरत चोरहटा निवासी सुशेन्द कुशवाहा का घर गिरा दिया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसी तरह से राजनैतिक वर्चस्व वाले विंध्या हॉस्पिटल रीवा में कार्यवाही हो जहां अमृता कुशवाहा का ब्रेन हेमरेज का इलाज सिर्फ इसलिए नहीं हुआ कि उसके परिजन अस्पताल में एक लाख नहीं जमा कर पाए जबकि इस अस्पताल में 3 वर्षों से वह लड़की नर्स थी। रीवा के संजय गांधी अस्पताल, गाधी स्मारक एवं जिला अस्पताल के साथ तहसील एवं गांव अस्पतालों के डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस एवं आवास में चल रहे पैथोलॉजी लैब पर पूर्णतया प्रतिबन्ध होना चाहिए। क्षेत्र में चोरियों, चेन स्नैचिंग, लूटपाट हत्या, वाहन चोरी नशा का कारोबार, सट्टा जुआ की संख्या निरंतर बढ़ रही है पुलिस बल नही होने से अपराधी गिरप्त से बाहर है पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाए।सेना से अग्निवीर योजना बंद किया जाए एवं सभी सैनिकों को स्थाई भर्ती की जाय।जटारी अधिया, ठास या किराए की भूमि पर कृषि कार्य करने वाले भूमिहीन किसानों को भी “किसान सम्मान निधि प्रदान की जाए क्योंकि वास्तविक किसान कृषि कार्य करने वाले लोग होते हैं भू स्वामी या जमीदार नहीं।ज्ञापन देते समय जेपी कुशवाहा के साथ छोटेलाल रजक, सौखी लाल कुशवाहा ,उमाशंकर कुशवाहा,पप्पू कनौजिया, गतिलेश, राजेश वर्मा, अनिल, प्रदीप, उग्रसेन, निक्की कुशवाहा रश्मि यादव, आंचल, काजल, फुलझरिया, संगीता, सरोज, रामवती, शीला सेन, राम प्रकाश, प्रदीप, सत्येंद्र सिंह, बालेंद्र कुशवाहा, दादू भाई,विनय कुमार दहिया, रोशन लाल, दल प्रताप, श्याम लाल, राम प्रताप, उदयभान, हनुमान प्रसाद, निकिता, अशोक कुशवाहा, इंद्र बहादुर कुशवाहा, मोहनलाल कुशवाहा, कमला प्रसाद कुशवाहा सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन न्यू साइंस कॉलेज रीवा में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान का कार्यक्रम हुआ आयोजित। कबीरपंथी जगतगुरु रामपाल महाराज के सत्संग का कार्यक्रम हुआ आयोजित।