अभियान के तहत युवाओं एवं छात्र/छात्राओं में आ रही जागरूकता- डीएसपी प्रतिभा शर्मारीवा/ कुशमेंद्र सिंह। शहर के न्यू साइंस कॉलेज में “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के तहत छात्र/छात्राओं के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में रीवा डीएसपी प्रतिभा शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी अविराज,महाविद्यालय के प्राचार्य एसएम शुक्ला,विभागाध्यक्ष आरके तिवारी मौजूद रहे। तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा के द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने छात्रों को साइबर फ्रॉड, क्राइम एवं नशे की वजह से हो रही समस्याओं से अवगत कराया गया व सतर्कता के साथ सोशल नेटवर्किंग साइट्स का उपयोग करने हेतु जागरूक किया।वही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थति रहे समाजसेवी अविराज ने छात्रों को डिप्रेशन की वजह से हो रही घटनाओं के संबंध में जागरूक किया गया साथ ही उन्होंने बताया कि “मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है। महिलाओं के साथ आये दिन नशे के बजह से अपराध हो रहे है दहेज प्रथा और पुरानी रूढ़िवादिता जैसे खतरनाक प्रथाओं,अंध विश्वास, कुरीतियों जो सामूहिक रूप से हिंसा और उत्पीड़न को भी बढ़ावा देते हैं। वहीं बालिका भ्रूण हत्या, अशिक्षा और महिलाओं को समाज में उनके उचित स्थान से वंचित करना हमारी प्रगति के लिए खतरा माना जाता है। इसीलिए “मैं हूँ अभिमन्यु” के जरिये इन गहरी जड़ों वाली बुराइयों को समाप्त कर एक ऐसे समाज को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है जहाँ महिलाओं के साथ सम्मान और समानता का व्यवहार किया जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने छात्रों को गुड टच व बैड टच के संबंध में जागरूक किया इस अवसर पर छात्रों ने समाज के लिए अच्छे कार्य करने की शपथ ली। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस थाना संयोगितागंज पुलिस टीम द्वारा हुंडई i20 कार चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफतार। जन सेवा संयुक्त मोर्चा इकाई रीवा द्वारा विभन्न समस्यायों एवं शिकायत पर कार्यवाही नही होने पर कमिश्नर को सौपा गया ज्ञापन।