सच्ची भक्ति करके मोक्ष को प्राप्त किया जा सकता है- जगतगुरु रामपाल जी महाराजजवा/ कुशमेंद्र सिंह। रीवा जिले के जवा तहसील अंतर्गत शासकीय प्राथमिक स्कूल बरौली पांडेय में कबीरपंथी जगतगुरु रामपाल जी महाराज के सत्संग का आयोजन किया गया। जहा पर रामपाल जी महाराज द्वारा धर्म शास्त्रों के बारे में जानकारी दी तथा उन्होंने संदग्रंथो, गीता,पुराण,बाइबिल,गुरुग्रंथ साहिब और कुरान का संक्षिप्त प्रमाणित ज्ञान एलईडी टीवी के माध्यम से संत्संग किया। जिसमें बिना दहेज की शादी करने, नशा ,चोरी,झूठ आदि न करने के बारे में बताया उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन मे मर्यादा में रहकर सच्ची भक्ति करके मोक्ष को प्राप्त किया जा सकता है जो बहुत सरल है ये सभी लोगो को करना चाहिए । सिर्फ किसी गुरु की शरण में जाने से मुक्ति संभव नहीं है। मोक्ष या ‘मोक्ष’ केवल एक सच्चे पूर्ण गुरु ‘तत्त्वदर्शी संत’ की शरण में जाने से संभव है। केवल एक सच्चा गुरु ही सच्चा आध्यात्मिक ज्ञान और “सच्चा मंत्र” प्रदान कर सकता है जिसके द्वारा मोक्ष संभव है। श्रीमद्भागवत गीता के अध्याय 4 के श्लोक 34 में “तत्त्वदर्शी संत” की शरण मे जाने के लिए कहा गया है। इसी तरह से श्रीमद्भागवत गीता के ही अध्याय 18 श्लोक 62 से 66 मे गीता ज्ञान दाता अन्य भगवान की शरण में जाने का संदेश देता है।सत्संग के दौरान लक्ष्मीकान्त दास, रामभवन दास, रामराज दास, रमाशंकर दास, पप्पू दास,मातवदन दास, जगलाल दास,सत्यभामा दासी,सावित्री दासी के अलावा 80 भगत, भक्तमति और भाई बहन उपस्थित हुए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जन सेवा संयुक्त मोर्चा इकाई रीवा द्वारा विभन्न समस्यायों एवं शिकायत पर कार्यवाही नही होने पर कमिश्नर को सौपा गया ज्ञापन। दर्जन भर से ज्यादा गृहणी महिलाएं दिन दहाड़े ठगी का शिकार हुई