इंदौर। आमिर खान।। ▪️ “अभिमन्यु” अभियान के तहत महिलाओं हेतु सुरक्षित समाज निर्माण में लड़कों/पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने हेतु, इंदौर पुलिस द्वारा छात्र/छात्राओं के बीच पहुंचकर किया जा रहा है उन्हें जागरूक।▫️शहर के महत्वपूर्ण स्थान पर मैं हूं अभिमन्यु का सेल्फी प्वाइंट रखकर किया जा रहा है जागरूकइंदौर – महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मेे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार विशेष जागरूकता अभियान *अभिमन्यु* चलाया जा रहा हैं। जिसके अनुक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (मुख्या.) श्री जगदीश डावर एवं अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) श्रीमती प्रियंका डूडवे के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा उक्त अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर, समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए आम नागरिकों विशेषकर पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनमें महिलाओ व बालिकाओ के प्रति सम्मान की दृष्टि व सकारात्मक व्यवहार विकसित हो इसके लिये भी उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा आज दिनांक 06.10.2024 को इंदौर कराते एसोसिएशन, डेली कॉलेज इंदौर में पहुंचकर वहां उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी दी । और समाज में लड़कियों/महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल निर्मित हो इसके लिये लड़के/पुरूष महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखें व उनकी सुरक्षा में वे पूर्ण सहभागी बने इसके लिये प्रेरित किया गया। जिस पर छात्रों में, जागरुकता अभियान “मैं हूं अभिमन्यु” के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ “लिंग-भेद, अश्लीलता , रूढ़िवादिता , बाल विवाह, दहेज प्रथा , बेटा बेटी का फर्क, पत्नी पर हाथ उठाना, बेटियों को समाज में समान भागीदारी न देना,महिलाओ के प्रति संवेदनहीनता , अंधविश्वास,अशिक्षा,युवा वर्ग द्वारा नशा करना, आदि विषयों पर *“सामूहिक चर्चा”* की गयी जिसमे छात्रों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया!महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का ध्यान रखने वाला मै हूं अभिमन्यु ऐसा संकल्प भी लिया। पुलिस टीम ने सभी को महिला सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाईन की जानकारी भी दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस जवानों के साहस और पार्षद की तत्परता से टला बड़ा हादसा कोली/कोरी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद से की सौजन्य भेंट