धनवंतरी नगर स्थित मानसरोवर बहुमंजिला में आग पर समय रहते पाया काबू , बड़ी अनहोनी टली धनवंतरी नगर स्थित “मानसरोवर” बहुमंजिला भवन के एक फ्लैट में आज दोपहर आग लगने की घटना हुई । स्थानीय रहवासियों ने इसकी सूचना तत्काल पार्षद प्रशांत बडवे को दी जिस पर वे तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए साथ ही फायर ब्रिगेड और राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन पर भी उनके द्वारा सूचना दी गई।थाना प्रभारी श्री नीरज बिरथरे ने दो पुलिस जवानों को आग लगने के स्थान पर रवाना किया । पुलिस जवान संदीप पांचाल और जितेंद्र कनेल तत्काल पहुंचे और पाया की आग गैस टंकी की नली से फैल रही है । उन्होंने अपनी सूझ बूझ और साहस से गैस टंकी की आग को फैलने से रोका जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी समय रहते पहुंच गई।रहवासियों और पार्षद ने पुलिस जवानों के साहस की भरपूर प्रशंसा की और उनका अभिनंदन किया । प्रगति नगर पाराशर नगर स्थित बगीचे में चल रहे रास गरबा महोत्सव में आज रात्रि राजेंद्र नगर थाना प्रभारी और दोनो जवानों का सत्कार किया जाएगा।फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और पार्षद ने रहवासियों से आग्रह किया है कि आग लगने की घटना से बचने के लिए अपनी गैस टंकी की नली को समय समय पर अवश्य चेक करवाएं और आवश्यक होने पर तत्काल बदल ले ताकि आग की घटना से बचा जा सकें।क्षेत्र के रहवासियों से आग्रह है आज रात्रि 9 बजे प्रगति नगर पाराशर नगर स्थित गरबा रास महोत्सव में उपस्थित हो कर गरबे का आनंद ले और पुलिस जवानों के साहस को वंदन करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन समर्थ ड्रीम सिटी में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान का हमेंशा ध्यान रखने वाला, “मै हूं अभिमन्यु”, लड़कों/पुरूषों ने लिया ये संकल्प।