‌श्री कोविंद को झलकारी महोत्सव अलंकरण समारोह के लिए दिया आमंत्रण

इन्दौर । पूर्व महामहीम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के इन्दौर आगमन पर कोली/कोरी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भारत पैट्रोलियम कार्पोरेशन बोर्ड के केन्द्रीय संचालक घनश्याम शेर के नेतृत्व में अगवानी करते हुए समाज की और से आत्मीयता के साथ पुष्पगुच्छ एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली, मन्नालाल बिन्दौरिया, एडवोकेट प्रकाश वर्मा, प्रेम कथनावल, विजय खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
इसके पश्चात कोली/कोरी समाज का एक 18 सदस्यीय समाज प्रमुख घनश्याम शेर, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुनसिंह शाक्यवार के नेतृत्व में रेसीडेंसी कोठी में मिलने पहुंचा। समाजजनों से सौजन्य भेंट करते हुए पूर्व महामहीम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने सभी को स्वास्थ के प्रति जागरुक रहने की सलाह देते हुए कहा कि आज कल अगर कोई भी बीमारी होती है, तो वह लापरवाही के कारण घर लेती है, और हम डाक्टरों का भला करने में पैसा बर्बाद कर देते हैं, ऐसे में सभी को चाहिए कि वे व्यायाम के साथ योग करें और प्रतिदिन कम से कम एक घंटा पैदल चले।
पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद ने पुरानी याद दिलाते हुए कहा कि मेरा इन्दौर से पारिवारिक सम्बंध रहा है, मैं सबसे पहले इन्दौर आया था तो समाज की बस्ती महावर नगर में घर-घर जाकर समाजबंधुओं से मिला। उसके बाद कई बार इन्दौर आना हुआ, श्री मन्नालाल बिन्दौरिया के निवास पर ठहरा और भोजन भी किया। उन्होंने सामुहिक विवाह सम्मेलन की याद ताजा करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि सामुहिक विवाह सम्मेलन की पहल सबसे पहले कोली/कोरी समाज से ही हुई।
श्री कोविंद ने इन्दौर को स्वच्छता में मिल रहे अवार्ड के लिए इन्दौरवासियों को बधाई दी

झलकारी अलंकरण समारोह के लिए श्री कोविंद को आमंत्रित किया गया

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद को अखिल भारतीय वीरांगना झलकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश महावर कोली ने झलकारी जयंती एवं बलिदान दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि महासंघ विगत 28 साल से झलकारी जयंती एवं बलिदान दिवस पर झलकारी अलंकरण समारोह आयोजित कर समाज की उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करते आ रहा है, इसी कड़ी में आगामी 22 नवम्बर 2024 को इन्दौर में झलकारी अलंकरण समारोह के साथ झांसी की झलकारी नाट्य मंचन भी होगा, इस कार्यक्रम में आप मुख्य अतिथी के रुप में सहभागिता सुनिश्चित करेंगें तो यह हमारा सौभाग्य होगा और समाज को भी नई दिशा के साथ समाजोत्थान के क्षेत्र में उर्जा मिलेगी।
झलकारी अलंकरण समारोह के लिए महासंघ पदाधिकारियों के निमंत्रण को सहर्ष स्वीकारते हुए श्री कोविंद ने समाजजनों को आश्वस्त किया।
इस अवसर पर समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम शेर, राष्ट्रीय सचिव पूनम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुनसिंह शाक्यवार, प्रदेश महामंत्री मदनलाल धीमान, आर. सी. भस्नेइया, मन्नालाल बिन्दौरिया, दिनेश वर्मा, अशोक वर्मा, मन्नालाल बिन्दौरिया, एडवोकेट प्रकाश वर्मा, प्रेम कथनावल, विजय खंडेलवाल, भोपाल के राधेश्याम चंदौरिया, लक्ष्मीनारायण ठेकेदार, हरलाल खुरैया आदि मौजूद थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading