आग लगने से लाखों का चावल हुआ खराब। सिरमौर/ कुशमेन्द्र सिंह। रीवा जिले के सिरमौर तहसील अंतर्गत नगरपरिषद सिरमौर के वार्ड क्रमांक-12 चचाई रोड में संचालित कृष्णा राइस मील में दिनांक 03/10/24 को रात्रि करीब 9 बजे के आसपास अचानक आग लग गयी जिसकी सूचना पर सिरमौर एसडीओपी उमेश प्रजापति के निर्देशन में सिरमौर पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुचकर नगरपरिषद सिरमौर की दमकल के मदद से घंटो मशक्कत के बाद आग मे काबू पाया गया। जिसमे लाखो का चावल खराब होने का अंदेशा है आग कैसे लगी अभी तक पता नही चल सका। उक्त राइस मील वार्ड क्रमांक-12 के पार्षद व समाजसेवी सुरेश मिश्रा की बताई जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जनेह थाना प्रभारी के सक्रियता के चलतेखण्डवा से 14 वर्षीय बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को किया गया सुपुर्द जिला एवं सत्र न्यायालय रीवा द्वारा अपराधी आशीष उर्फ सुम्मा को सुनाया 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5 हजार रुपये का अर्थदंड।