जनेह/ कुशमेंद्र सिंह। रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) त्यौंथर उदित मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनेह कन्हैया सिंह बघेल के सक्रियता एवं नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा 14 वर्षीय बालिका को खण्डवा (मप्र.) से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।फरियादी द्वारा थाना जनेह मे दिनांक 30/09/2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मेरी 14 वर्ष की लडकी शाम करीबन 4 बजे जब घर मे कोई नहीं था घर मे बिना किसी को बताये कही चली गई है। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना जनेह मे गुम इंसान कायम कर बालिका नाबालिक होने से अपराध क्र. 167/24 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर पता तलाश किया गया लेकिन कही नही मिली। विवेचना के दौरान बालिका की सुराग लगाई गई जो खण्डवा (मप्र.) मे पता चलने पर नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया जाकर परिजनो को सुपुर्द किया गयाउक्त कार्य मे थाना प्रभारी उप निरी. कन्हैया सिंह बघेल, सउनि कल्याण चन्द्र पाण्डेय, आर. 715 अखिलेश मौर्य, अतुल सिंह, अमन सेन का सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ये तो लड्डू जेहाद हो गया…….. ?—- आखिर क्यूं खामोश हैं धर्म ध्वजा उठाने वाला तबका– तिरूपति से लेकर अयोध्या तक वितरित हुआ है लड्डु कृष्णा राइस मील सिरमौर में अचानक लगी आग,दमकल की मदद से आग में पाया गया काबू।