वर्ष 2019 में निवर्तमान थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने गिरफ्तार कर की थी विवेचना।त्योंथर/ कुशमेंद्र सिंह। अभियुक्त आशीष उर्फ सुम्मा सिंह तनय राजपति सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी मदरी थाना पनवार जिला रीवा म.प्र.ने दिनांक 18/05/2019 को रात्रि लगभग 9 बजे पनवार डभौरा रोड तिराहा के पास फरियादी राहुल कोल के साथ लूट कारित करने का आशय निर्मित किया था जिसमे फरियादी का टेक्नो कंपनी का मोबाईल एवं 1000 रूपये नगद की लूट किया था तथा उक्त दिनांक को आग्नेय अस्त्र देशी कटटा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस रखे हुये थे जिसके खिलाफ़ लूट का अपराध डकैती का मामला दर्ज किया गया था। जिसे निवर्तमान थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने गिरफ्तार किया था इसी तरह से सुम्मा सिंह द्वारा आये दिन राहगीरो के साथ मारपीट एवं लूट करता था जिनकी शिकायत पर थाना प्रभारी कन्हैया सिंह ने गिरफ्तार कर विवेचना कर साक्ष्य को चालान के साथ न्यायालय में पेश किया गया था जहा से अभियुक्त को जेल भेज गया था जिसे अभियोजन के दलील पर विशेष पीठासीन न्यायाधीश विक्रम सिंह ने आशीष उर्फ सुम्मा पर धारा 392 भादवि एवं धारा 25,1-बी, ए आयुध अधि. एवं धारा 11/13 म.प्र. ड.प्र.क्षे. अधि.दंडादेश धारा 392 भा.द.वि. में 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 5,000 रुपये का अर्थदण्ड सुनाया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कृष्णा राइस मील सिरमौर में अचानक लगी आग,दमकल की मदद से आग में पाया गया काबू। कूटरचित अंकसूची के मामले में सचिव प्रतिमा उरमर्लिया को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 2 वर्ष का सुनाया सश्रम कारावास।