रिपोर्टर इन्द्रपाल साहु जयंत पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम में 86 बकरी सहित 02 पिकअप वाहनो को किया गया जप्त जिला सिंगरौली के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा पर्यवेक्षण में, नगर पुलिस अधीक्षक पी०एस०परस्ते मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी की सतत् निगरानी में चौकी प्रभारी जयंत अभिषेक पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत 86 बकरियो सहित 02 पिकअप वाहनो को किया गया जप्तसूचना प्राप्त हुई कि दो पिकअप वाहनो में बकरा- बकरियों को ठूस-ठूस कर लोड़ कर नवानगर तरफ से जयंत तरफ आ रहे है, जिसे जंगल बैरियर के पास जयंत में रोककर दोनो पिकअप वाहनो को देखा गया तो पिकअप में ठूस-ठूसकर बकरी-बकरा भरे थे, व बकरिया काफी चिल्ला रही थी। पिकअप में भरे बकरियों की गिनती की गई, तो पिकअप वाहन क०यू०पी०-64बीटी-1395 में कुल-39 नग तथा पिकअप क० यू०पी०-64बीटी-8701 में 47 नग बकरा-बकरिया भरी हुई थी, जिसे देखकर लोगो के मन में काफी क्षोभ उत्पन्न हो रहा था। जो पशुक्रूरता अधिनियम के तहत दण्डनीय पाए जाने से मौके पर पिकअप वाहन क्र०-यू०पी०-64बीटी-1395 को मय 39 नग बकरी सहित चालक राजू बंसल पिता सियराम बंसल उम्र-28 वर्ष निवासी खुटेली थाना बहरी जिला सीधी म०प्र० हाल चिल्काडाढ बस्ती थाना शक्तिनगर जिला सोनभद्र उ०प्र० एवं पिकअप क्र० यू०पी०-64बीटी-8701 को 47 नग बकरी सहित चालक अफताब कुरैशी पिता अजमत कुरैशी उम्र 30 वर्ष निवासी अनपरा थाना अनपरा जिला सोनभद्र उ०प्र० के कब्जे से दोनो पिकअप वाहनो को एवं उसमें लोड 86 नग बकरियों को पृथक-पृथक जप्त किया जाकर चौकी वापस लाया, चौकी पर धारा 11(1) (घ) पशुक्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है।चौकी प्रभारी जयंत उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि राजेश द्विवेदी, श्यामबिहारी द्विवेदी, सउनि रवि गोस्वामी, प्र०आर०-सतीश मिश्रा, सुनील मिश्रा, की सराहनीय भूमिका रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गरबा पांडाल में फूहड़ता रोकने के लिए टोको और रोको अभियान बड़ी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा.