उज्जैन। । बड़नगर पुलिस नेएक बडी चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार करते हुए चोरी गई वस्तु के साथ एक गाड़ी भी जप्त की। थाना प्रभारी बडनगर निरी. अशोक कुमार पाटीदार ने बताया की उनकी टीम के द्वारा बदनावर रोड़ पर स्थित गोड़ाउन से चोरी हुआ सबर्सिल मोटर, टीवी, इन्वर्टर, 02 बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक तोल काँटा एवं एयर गन तथा घटना में उपयोग की गई सफेद रंग की टवेरा कार जप्त की गई। दिनांक 11.09.24 को फरियादी राधेश्याम पिता जगन्नाथ सिरवी निवासी शिक्षक कालोनी बड़नगर ने अपने बदनावर रोड़ नवकार फेक्ट्री के आगे पर बने गोडाऊन से अज्ञात बदमाश द्वारा एक एलईडी टीवी, ईनवर्टर व ईनवेटर कि बैटरी, जानवर भगाने वाली एयर गन, पुरानी केबल तथा खेत पर बने गौदाम के अंदर से ट्रेक्टर कि बैटरी, पानी कि एक सबमर्सिबल मोटर, तोल कांटा चुराकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए समफलता प्राप्त की। पुलिस ने अपनी कार्यवाही में थाना प्रभारी बड़नगर निरीक्षक अशोक पाटीदार के द्वारा अज्ञात आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई इसी दौरान करीबन 02 दर्जन से अधिक CCTV कैमरों को खंगाला वा सायबर सेल की मदद से घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रमेश पिता नाधुलाल, बहादुर पिता कलजी डामोर को को जेल रोड़ बदनावर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। एवं घटना में शामिल अन्य आरोपी बद्रीलाल वसुनिया सोहन मकवाना निवासी बोरदी अपने घर से फरार है।। गिरफ्तार आरोपी की जानकारी…… रमेश पिता नाथु ड़िड़ोर निवासी झिंझारदा थाना बदनावर 02. बहादुर पिता कलजी डामर निवासी कालाभाटा बदनावर फरार आरोपीः- बद्रीलाल पिता बालु निवासी बोरदी थाना बदनावर 02. सोहन पिता रतन निवासी बोरदी थाना बदनावर। बद्रीलाल पिता बालु निवासी बोरदी थाना बदनावर इस कार्यवाही में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उनि प्रतीक यादव, उनि. सतेन्द्रसिंह चौधरी, सउनि मानसिंह वास्कले. सउनि भुरिया मोहरे, प्र.आर. 576 राहुलसिंह, प्र. आर. राजपाल सिंह चन्देल (सायबर सेल) आर.226 महेश मौर्य, आर. 939 अजय चौहान, आर. 476 रुपेश पर्ले, सै. 649 अमरसिंह की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिंगरौली जिले के चौकी जयंत थाना विंध्यनगर आर जी कर मामला : टीएमसी कर रही है बलात्कार समर्थक संस्कृति का विस्तार