एनजीओ का मत – इवेंट संचालक पवित्र आयोजन को बदनाम कर रहे इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के अनेक एनजीओ ने इस साल के नवरात्रि महोत्सव में अश्लीलता और फूहड़ डांस को रोकने के लिए “टोको और रोको अभियान” चलाने का संकल्प लिया। एनजीओ ने कहा कि शहर में गरबा महोत्सव की आड़ में इवेंट करने वाले लोगों ने इस पावन उत्सव को बदनाम किया है।स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के शक्ति, भक्ति और सख्ती “संवाद” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर में सक्रिय एनजीओ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। ऑल इंडिया एनजीओ एसोसिएशन आयोजन में सहभागी रहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के संगठन मंत्री अभिषेक उदेनिया ने नवरात्रि में गरबा संचालकों को हिदायत दी है कि वे आधार कार्ड देखकर सनातनी विचारधाराओं को मानने वालों को ही गरबा करने की अनुमति दें। गरबे माताजी की स्तुति करने वाली धुनों पर ही हो। फूहड़ ड्रेस पहनने वालों को रोका जाए। विहिप के राजेश बिंजवे ने बताया कि गरबा संचालकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर संस्कृतिपरक आयोजन करने को कहा गया है। फूहड़ता नजर आने पर विहिप सीधी और कड़ी कार्यवाही करेगा।ऑल इंडिया एनजीओ एसो. के प्रतिनिधि संजय अग्रवाल ने कहा कि यह पहला अवसर है जब संस्कृति की रक्षा के लिए तमाम एनजीओ एकजुट हुए हैं और उन्होंने टोको और रोको अभियान पर सहमति दी है। सभी एनजीओ विभिन्न टीम बनाकर गरबा पंडालों पर नजर रखेंगे।संस्था आनंद की पलक आनंद नरवरिया ने कहा कि पालकों को अपने बच्चों को ऐसे गरबा पांडालों में जाने से रोकना होगा जहां अश्लीलता कायम है। संस्था आयुष लोक कल्याण की नेहा शर्मा ने कहा कि पहले दिन से ही सख्ती आवश्यक है और सभी पंडालों के बाहर नियमावली सूचना बोर्ड लगाए जाना चाहिए। कार्यक्रम के सूत्रधार कलास्तम्भ के पुष्कर सोनी ने कहा कि आपत्तिजनक वीडियो आने पर शेम ऑन यू कैम्पेन सोशल मीडिया पर चलाना चाहिए और आयोजकों को टैग करना चाहिए। इंदौर सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के नीरज संकट ने कहा कि गरबा संचालकों से अनुरोध का कोई अर्थ नहीं निकल रहा। इस मर्तबा फूहड़ता करने वाले और अश्लीलता को संरक्षण देने वाले गरबा संचालकों को कड़ा सबक सिखाया जायेगा।विभिन्न वक्ताओं ने गरबा महोत्सव में दो-तीन दिन के इंडिया डिस्को जैसे आयोजन करने वाली इवेंट कम्पनियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति की आड़ में पैसा कमाने वाली इवेंट कम्पनियां फूहड़ता और अश्लील गीतों को बढ़ावा देती हैं। इसे आयोजकों पर विशेष नजर रखी जाएगी। सुनीला दुबे, सपना कटफर, दीपक नीमा, शुभम सिसोदिया, विकास खेड़े, राहुल लोदवाल, चेतन गिरनार, दिनेश कालू सारदा, अशोक यादव, अनीता नागर, तनिष्क जायसवाल, भूपेन्द्र सिंह, अनुराग फगड़े, मोहित सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह चौहान, नयन आनंद, विक्की राठौर, वर्षा राठौर, अपूर्वा कौशल एवं योगेंद्र धुलेकर ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने नवरात्रि और दशहरा महोत्सव में सफाई व्यवस्था पर सहयोग का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि गरबा संचालकों और जनता से आग्रह किया कि वह सफाई का विशेष ख्याल रखें ताकि इंदौर आठवीं मर्तबा भी सफाई के क्षेत्र में अव्वल आ सके।प्रारंभ में स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने आयोजन के उद्देश्यों की जानकारी दी। मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला ने स्वागत किया। सचिव आकाश चौकसे ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पुष्कर सोनी ने किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष के उपस्थिति में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती। सिंगरौली जिले के चौकी जयंत थाना विंध्यनगर