MP indore। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने (DGP) डीजीपी को आदेश दिया , कि सभी पुलिस थानों में (CCTV) सीसीटीवी कैमरे लगे वा हमेशा चालू हालत में मिलने चाहिए। थानों में आम लोगों से होने वाले अत्याचारों पर इससे कमी आएगी। कोर्ट ने कहा कि कोई व्यक्ति थाने जाता है, तो उससे खराब व्यवहार होता है तो कैमरा इसका प्रमाण दे सकते हैं। किसी घटना में थाने के फुटेज मांगे जाने पर नहीं मिलते हैं, इसे थाना प्रभारी या अन्य प्रभारी अधिकारी की लापरवाही मानी जाएगी।

पुलिस के खिलाफ आने वाली शिकायत का चार हफ्ते में हो निराकरण, सभी थानों में लगाएं सीसीटीवी कैमरे
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सोमवार को बड़ा आदेश जारी किया है। इसमें पुलिस के खिलाफ आने वाली शिकायतों का चार हफ्ते में निराकरण करने को कहा गया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी रिकॉर्डिंग एक महीने तक सहेजकर रखने को कहा है।
चार हफ्ते में प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीवी लगाने का आदेश।
इन सभी कैमरों की एक महीने की रिकॉर्डिंग भी सहेजनी होगी।
सरकार को भी बताना होगा आदेश पालन के लिए क्या किया।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने बड़ा आदेश जारी कर प्रदेश के सभी थानों में चार हफ्ते में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया है। थानों में इनकी रिकॉर्डिंग कम से कम एक महीने तक सहेजकर रखी जाएगी। इसके साथ ही पुलिस के खिलाफ शिकायत आने पर उसका चार हफ्ते में निराकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को भी कहा कि वो पांच हफ्ते में यह बताए कि आदेश के पालन में क्या किया गया।


नीमच मध्य प्रदेश
‘बुलडोजर कार्रवाई’ रोकने के सुप्रीम कोर्ट के 17 सितंबर के आदेश के खिलाफ जाते हुए, मध्य प्रदेश सरकार ने 24 सितंबर को 70 वर्षीय विधवा बरकत बाई के घर को “अतिक्रमण” घोषित करते हुए तोड़ दिया।

एमपी के नीमच में, बरकत बाई को 2008 में मुख्यमंत्री आश्रय योजना के तहत शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा दी गई जमीन का एक टुकड़ा मंगलवार सुबह हटा दिया गया।

परिवार ने आरोप लगाया कि जब बरकत बाई पास के जिले में अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए गई हुई थी, तब नगरपालिका ने घर को हटा दिया।

उनके दामाद मोहम्मद रईस ने आरोप लगाया कि घर को बिना किसी नोटिस के तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा, ”उसने जाने से पहले घर की देखभाल करने का आग्रह किया।”

उन्होंने सवाल किया, ”योजना के तहत सरकार द्वारा दी गई जमीन का एक टुकड़ा अवैध या अतिक्रमण कैसे है?”

उन्होंने कहा, “जमीन के कागजात बताते हैं कि उन्हें उस जमीन से तब तक नहीं हटाया जा सकता जब तक सरकार उनके रहने के लिए कोई अन्य व्यवस्था नहीं करती।”



तोड़फोड़ के कुछ घंटों बाद, स्थानीय लोगों ने नीमच डीएम को एक लिखित शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि नगर निगम के अधिकारी लंबे समय से उन्हें उस जमीन से हटाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने उसे निर्माण से रोकने के लिए पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत उसकी धनराशि (2.5 लाख) भी रोक दी।

“उसे घर छोड़ने के लिए मजबूर करने के लिए, नगर निगम के अधिकारियों ने उसके घर के बाहर नाला खोद दिया, जिससे उसकी आवाजाही पर रोक लग गई। जब वह इलाज के लिए पास के जिले में गई, तो उन्होंने चुपचाप इसे हटा दिया। जब स्थानीय लोगों ने विध्वंस अभियान पर सवाल उठाया और इसके कागजात मांगे, तो अधिकारियों ने दुर्व्यवहार किया। उनके साथ,” शिकायत पढ़ता है।

वहीं सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ ने कहा, “अग्निशमन कार्यालय के निर्माण के लिए जमीन खाली कर दी गई थी। इसलिए उस जमीन से सभी अतिक्रमण हटा दिए गए…”


इंदौर। रोहन सक्सेना के बंगले पर बेदखली का नोटिस चस्पा


राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने आज राजभवन में सौजन्य भेंट की।


मुंबई में भारी बारिश से कई जगहों पर भरा पानी, रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, कई फ्लाइट्स डायवर्ट


इंदौर शहर में 2 दिन के अंतर्गत होगी बड़ी सर्जरी कई उनि, सउनि सहित,प्रधानआरक्षक आरक्षक सहित कई होंगे हताहत नशे की मुहिम के बाद कमिश्नर ने सभी थानों के पुलिसकर्मियों को लेकर बड़ी फेरबदल की लिस्ट तैयार कई खुफिया के पुलिस कर्मी भी होंगे प्रभावित।


मक्सी शाजापुर

मक्सी के ताजा हालात

क्या रहा विवाद का कारण

एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

शाजापुर जिले के मक्‍सी में बुधवार रात दो पक्षों के विवाद के बाद से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुआ है। मक्सी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी टीएस बघेल ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। स्थिति पर नकर रखी जा रही है। मक्सी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

यशपाल राजपूत शाजापुर एसपी

जिले के मक्सी में बुधवार रात को बड़ा विवाद हो गया। यहां दो पक्षों में जमकर हथियार चले, गोलियां भी चलीं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर घायल है। उसे इंदौर रेफर किया गया है। वहीं आधा दर्जन घायलों का जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार चल रहा है।

मक्सी में स्थिति तनावपूर्ण है जिले के आधा दर्जन से अधिक स्थानों के पुलिस बल के साथ ही आसपास के जिलों का पुलिस बल भी मक्सी में बुलाया गया है। कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी यशपालसिंह राजपूत भी मक्सी पहुंचे हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

दो दिन पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज किया था। जिसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों में नाराजगी थी।

कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन नही दिया था। बुधवार रात हुए विवाद को भी दो दिन पुराने मामले से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी बुधवार रात को दो पक्ष में विवाद हो गया।

इसमें गोलियां भी चलीं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक व्यक्ति गम्भीर घायल है, जिसे इंदौर रेफर किया गया है। आधा दर्जन घायलों का जिला अस्पताल शाजापुर में उपचार चल रहा है।

पथराव में 8 लोग घायल हो गए, इनमें से दो लोगों को इंदौर रेफर किया गया है।

मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेन्द्र पटेल भी घायल हुए। इधर, घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के खिलाफ मक्सी थाने में FIR भी दर्ज की गई है।

बीजेपी सदस्यता अभियान के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात बल्डी मोहल्ले में बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल होकर लौट रहे युवक समीर मेव के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी थी। इसकी सूचना पर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में वहां तनाव का माहौल बन गया था। दोनों पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पर इकट्ठा हो गए थे।

विवाद की सूचना के बाद शाजापुर जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में चार थानों का पुलिस फोर्स मक्सी बुलाया गया था।

सोमवार को ही मक्सी पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। मंगलवार को कुछ लोग एसपी ऑफिस शाजापुर पहुंच गए और पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। जिसके बाद बुधवार को एक बार फिर तनाव के हालात बन गए। बुधवार रात को हुआ विवाद कैसे शुरू हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है

घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें शाजापुर और इंदौर रेफर किया गया है। स्थिति नियंत्रण में है। बाहर से भी फोर्स बुलाई गई है।
यशपाल राजपूत शाजापुर एसपी


इंदौर
अधिवक्ता घनश्याम यादव पर हमला…

कनाडिया थाने पर सैकड़ो वकील पहुंचे…

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव व सदस्य श्री घनश्याम यादव जी के साथ कुछ लोगों द्वारा जमकर मारपीट की वह घर में घुसकर मारपीट की गई साथ ही उनके ऊपर स्कार्पियो गाड़ी चलाने की कोशिश की वकील साथी कनाडिया थाने पहुंच गए हैं।।


धार। शराब माफिया रमेशचंद्र राय को धार जिले से गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading