उज्जैन। थाना बड़नगर पुलिस के द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 05 वर्षीय बालिका को महज 03 घंटे में दस्तयाब किया वहीं एक और नाबालिग बालिका को 06 घंटो के भीतर उज्जैन से दस्तयाब कर क परिजनों के से मिलवाया।थाने पर दिनांक 25.09.24 को आवेदक अनवर पिता वसीम निवासी इंदौर ने थाने पर अपनी 05 वर्षीय बालिका के खेलते – खेलते अचानक कहीं चले जाने की सूचना दी। जिस पर थाना प्रभारी बड़नगर द्वारा तत्परता दिखाते हुए 02 टीम गठित कर सघन चेकिंग अभियान चलाकर नाबालिग को सिटी अस्पताल बड़नगर के सामने से दस्तयाब कर परिजनों को सौप। वहीं दिनांक 25.09.24 को ही थाना बड़नगर पर एक और आवेदक भुरू पिता चम्पा लाल उम्र 45 साल निवासी मेवाड़ा माली सेर बड़नगर ने थाने पर उपस्थित होकर अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताये कहीं चले जाने की सूचना दी ,थाना बड़नगर पुलिस द्वारा इस शिकायत को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए सायबर सेल की मदद से मोबाईल लोकेशन के आधार पर गऊ घाट उज्जैन पहुंचे जहाँ से बालिका को गऊ घाट उज्जैन से मात्र 06 घण्टे के भीतर दस्तयाब कर माता पिता के सुपुर्द किया। इस प्रशंसनीय कार्य में थाना प्रभारी बड़नगर निरी अशोक कुमार पाटीदार,उनि प्रतीक यादव, सउनि मान सिंह वास्कले , सउनि अंतरसिंह मंडलोई, प्र.आर हेमराज खरे, आर संदीप बामनिया, आर अजय चौहान व आर महेश मौर्य की मुख्य भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश थानों में सीसीटीवी लगाना और चालू रखना जरूरी, हाई कोर्ट का आदेश शेयर मार्केट, गोल्ड मार्केट एवं डायमंड मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम से ठगी करने शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार।