⭕ संजय जोशी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की संभावना। ✍️ राजेश उषा शर्मा, इंदौर। हरियाणा चुनाव में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बिलकुल हाशिए पर नजर आ रही है, जम्मू और महाराष्ट्र में भी आरएसएस सर्वे, मीडिया रिपोर्ट में भाजपा की स्तिथि खराब बताई गई है,,,,लेकिन हरियाणा में तो लोग भाजपा नेताओं को कई क्षेत्र से ही भगा रहे हैं, जबरिया जनता लाने के बावजूद भी मोदी शाह की सभा में कुर्सियां खाली रह गई,,,, और तो और पूर्व राज्यसभा सदस्य और जी मीडिया प्रमुख सुभाष गोयल जो मोदी के कभी बेहद खासम – खास हुआ करते थे,,, हालात और रिपोर्ट भांपकर पाला ही बदल लिया और साथ ही सुर भी बदल लिए,,, गोयल ने मोदी की सभाओं की न्यूज दिखाने पर भी रोक लगा दी और कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व आईएएस चंद्रप्रकाश के समर्थन में खुलकर साथ दे रहे है और वोट की अपील भी कर रहे है,,,,, इसको कहते है भिगोकर मारना और कंबल लपेटकर धोना,,,,,और अंत में मोदी बीती रात यूएसए से भारत पधारे तो दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों के अलावा एक भी भाजपा का मंत्री नजर नही आया, पिछले कार्यकाल में दर्जनों मंत्री, अध्यक्ष सभी पुष्पगुच्छ के साथ गर्मजोशी के साथ आगवानी किया करते थे,,,, इसे ही कहते है काल चक्र, काल ही बलवान होता है,,, दुनिया उगते सूरज को ही सलाम करती है,,,,चुनावी नतीजों के बाद तस्वीर क्या होगी सभी जानते है,,,, आरएसएस के गलियारों से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर संजय जोशी का नाम आते ही गुजरात लॉबी और उनके साथी गहरे सदमे में है क्योंकि संघ इस बार आर – पार की ही लड़ाई में है और अपनी पसंद के अध्यक्ष को ही काबिज करना चाहते है,,, अशोक सिंघल, प्रवीण तोगड़िया और संजय जोशी गहरे राजनीति का शिकार हुए है ये संघ भी अच्छी तरह से वाकिब है, संजय जोशी की राजनीति पकड़ शानदार है,संजय जोशी ही वो शख्स है जिसने आडवाणी से जिन्ना एपिसोड के बाद त्याग पत्र मांगा था,,, जोशी सख्त मिजाज और कुशल नेतृत्व के धनी है, भाजपा के खिसकते जनाधार , जनता का अविश्वास ही संघ की चिंता है,,, भाजपा की गिरती छवि को लेकर भी संघ खासी चिंतित है,,,, संघ की नींद भले देर से खुली पर खुली तो सही,,, ये तो तय है कि संजय जोशी के अध्यक्ष घोषित होते ही राजनीति उथल – पुथल मचेगी, भूचाल आएगा, पूरे समीकरण ही बदल जायेंगे,,,,, देशहित, समाजहित और पार्टीहित में बदलाव बेहद जरूरी और आव्श्यक भी है,,,, Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा के द्वारा सदस्यता अभियान का इंदौर के होलकर कॉलेज के परिसर में विरोध मध्यप्रदेश थानों में सीसीटीवी लगाना और चालू रखना जरूरी, हाई कोर्ट का आदेश