प्रदीप चौधरी।  आवेदिका– पिंकी पवार पति घनश्याम पवार उम्र 39 वर्ष संचालिका मां वैष्णवी स्व सहायता समूह अंजड़ जिला बड़वानी
आरोपी क्र.1 –  जागृति जोशी पति सौजन्य जोशी
आरोपी क्र. 2 सौजन्य जोशी पिता अशोक जोशी उम्र 36 वर्ष निदेशक स्टार स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान ज़िला बड़वानी(मूल पद बैंक ऑफ़ इंडिया प्रबंधक स्केल 2)  निवासी मकान नंबर 44 एमआइजी कॉलोनी धार
रिश्वत राशि– 10,000/- रुपये।
विवरण– आवेदिका द्वारा मां वैष्णवी स्व सहायता समूह का संचालन किया जाता है जिसके तहत आवेदिका द्वारा स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बड़वानी मैं प्रशिक्षणरत महिला एवं पुरुषों के भोजन हेतु कैंटीन का संचालन किया जाता है जिसमें प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों को सुबह का नाश्ता दोपहर एवं शाम को भोजन प्रदान किया जाता है आवेदिका द्वारा माह जुलाई 2024 से 20 अगस्त 2024 तक प्रदान किए गए भोजन की राशि 193167 रुपए के बिल स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रस्तुत किए गए तथा बिलों के भुगतान हेतु आवेदिका द्वारा स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक श्री सौजन्य जोशी से मुलाकात की गई तो उनके द्वारा बिलो का भुगतान किए जाने के एवज़ में 48000 कमीशन की मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदिका द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की गई शिकायत सत्यापन उपरांत आरोपी एवं आरोपी की पत्नी जागृति जोशी को आज दिनांक 23/09/2024  को 10,000/- रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रेप किया गया है। भ्र.नि.अ. धारा 7 के अन्तर्गत कार्यवाही जारी है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading