इंदौर। प्रदीप चौधरी। अब पुलिस प्रशासन को कार्यवाही के लिए किनके आदेशों का है इंतजार….!! क्या सिर्फ एक थाने पर ही होगी कार्यवाही… बाकी को किसके आदेश का है इंतजार…? मंत्री ने दी छूट कार्यवाही के लिए, पर नहीं दिखी सख्त कार्रवाई…. मंत्री ने कहा था कि आप कीजिए निस्पछ कार्यवाही, किसी भी नेता या अन्य का आए फ़ोन कीजिए मुझे फ़ोन… मंत्री ने मंच से भाषण में दिया तीन दिन का टाइम. लगता है शायद दूसरे थाना क्षेत्र को किसी के आदेशों की कॉपी लगेगी ,या कोई घटना होगी तो कार्रवाई शुरू होगी । लगता है कैबिनेट मंत्री जी को फिर जाग्रत करने की जरूरत है । रिंग रोड बायपास ढाबो पर खुले आम शराब खोरी हो रही। साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी कई होटल है जहां पर शराब खोरी होती रहती है,पर पुलिस अंजान बनी रहती है। इंदौर शहर में नशे को लेकर कैबिनेट मंत्री के द्वारा लगातार मंचों से भाषण के द्वारा बयान दिए जा रहे है , जिस पर कार्रवाई की बात भी कहीं जा रही है, साथी ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 3 दिन की मोहलत देता हूं शहर को नशा मुक्त बनाएं। अन्यथा उसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी… कई बार मंत्री खुले मंच से बयान दिए पर उसका कोई आसार दिखाई नही देता… पर हमारी इंदौर पुलिस अभी भी आदेशों के अभाव में कार्रवाई करने में असफल नजर आ रही है। जब इंदौर शहर में ज्यादातर अपराध नशे के हालात में होते हैं तो कार्यवाही पर अंकुश क्यू।खुले मंच से बोले गए भाषणों पर पुलिस ने भी तो बा खूबी गौर किया, पर इंदौर के अन्य थाने इस कार्यवाही से आ छूते रहे। मानो ऐसा लगता है कि यह आदेश सिर्फ विधानसभा एक के लिए था। बाकियों में कोई हलचल नहीं हुई।पुलिस आती हैं , चली जाती है और किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार ऑपरेशन क्लीन चलाया जा रहा था नशे के खिलाफ जो की सुस्थ पड़ा हुआ है। लगता है अब कोई बड़ी अनहोनी होने पर ही प्रशासन जागेगा. बाणगंगा पुलिस एक्शन में:भागीरथपुरा और आसपास के एक दर्जन से ज्यादा नशेड़ियों, तस्करों को उठाया मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की चेतावनी के दूसरे ही दिन बाणगंगा पुलिस सक्रिय हो गई। नशाखोरी, गुंडागर्दी और लूटपाट के लिए ख्यात भागीरथपुरा क्षेत्र और उसके आसपास के इलाकों में दबिश दी। चंद घंटों में ही 4 गांजा तस्कर, 6 नशेड़ी और करीब 1 दर्जन से ज्यादा बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर डाली।अड्डों को चिह्नित कर टीमें भी तैनात कर दी : पुलिस ने अपने इलाके के हर अवैध अड्डे को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए टीमें भी तैनात कर दी। रविवार को टीआई लोकेश भदौरिया के नेतृत्व में एक टीम वाल्मिकी नगर, गोविंद कॉलोनी और वृंदावन कॉलोनी में तैनात की। दूसरी टीम गोविंद नगर खारचा और विजयवर्गीय नगर, राम नगर में, तीसरी टीम अवंतिका नागर, सुंदर नगर, जगदीश नगर और सुगंधा नगर में तैनात की। वहीं तीन टीमें भागीरथपुरा में अलग-अलग स्थानों को बांटकर तैनात की हैं।40 महिलाओं का समूह फिर से मंत्री के पास पहुंचा था40 महिलाओं का एक समूह रविवार सुबह कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला के घर पहुंचा। उन्हें बाणगंगा क्षेत्र में सक्रिय नशे के अड्डों की नामजद जानकारी दी। उपरोक्त कई शराब माफियाओं के नाम महिलाओं ने बताए हैं। उन्होंने पुलिस की मिलीभगत के बारे में भी मंत्री को बताया है।हमारी कार्रवाई जारी है: टीआईनशाखोरों को लेकर पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। जनता ने जब-जब शिकायत की है तब एक्शन लिया है। यदि फिर भी कोई तस्कर सक्रिय है तो उन्हें नहीं छोड़ेंगे। – लोकेश भदौरिया, टीआई बाणगंगा Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस ने पकड़ी 05 लीटर जहरीली शराब इंदौर लोकायुक्त की ट्रेप कार्यवाही