इंदौर। प्रदीप चौधरी। जब्त मोबाइलों की अनुमानित कीमत है करीब 35 लाख रुपए।पूछताछ में संदेही नोकर ने किए कई खुलासे।संदेही ने पूछताछ में अपने साथी से बिना बिल के 60 मोबाइल पूर्व में नेपाल में डिलीवर करना कबूला।संदिग्ध मोबाइल एवं संदेही के बयानों के आधार पर की जा रही है कार्यवाही। क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा लगातार फरार, इनामी एवं संपत्ति संबंधित अपराधो में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है, इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच इंदौर को सूचना मिली की चोरी के मोबाइल एक व्यक्ति सस्ते में बेचने की योजना बना है। सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा मुखबिर सूचना पर संदेही (1). संदीप कश्यप पिता रामचंद्र उम्र 32 निवासी प्रभु नगर, राजेंद्र नगर इंदौर के कब्जे से 294 मोबाइल जब्त किए जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपए है।संदीप से मोबाइल के संबंध में पूछताछ करते बताया कि वह बेरोजगार था जितेंद्र वासवानी ने उसे मोबाइल की डिलीवरी कार्य करने के बोलकर अच्छी सैलरी देने का वादा कर नोकरी पर रखा था, संदीप मोबाइल इंदौर से नेपाल डिलीवरी का कार्य करता था, और संदीप ने बताया कि उक्त सभी मोबाइल चोरी के होकर साथी जितेंद्र वासवानी उर्फ जॉनी से लेकर नेपाल डिलेवरी करने वाला था, और पूर्व में जॉनी के कहने पर 60 मोबाइल नेपाल में डिलीवर भी किए गए थे, उक्त मोबाइल डिलेवरी करने के पूर्व ही क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा जप्त कर लिया गया।*संदेही संदीप का साथी जितेंद्र वासवानी उर्फ जॉनी पूर्व में भी चोरी के मोबाइल खरीदी–बिक्री प्रकरण में रावजीबाजार एवं क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में जेल जा चुका है, जिसके साथियों के कब्जे से पूर्व में करोड़ों रुपए कीमत के सैकड़ों मोबाइल जब्त किए गए थे। मोबाइल की तकनीकी जानकारी एवं संदेही के बयानों के आधार पर एवं प्रकरण में संलिप्तता के आधार पर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वेधनिक कार्यवाही क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर लोकायुक्त की ट्रेप कार्यवाही एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने आधा सैकड़ा वाहनों पर की चालानी कार्रवाई