परिवार के साथ रहती थीं राम कुंवर बाई, पुलिस ने शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान राम कुंवर बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शव जली हुई अवस्था में मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एसीपी रुबीना मिजवानी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर हीरा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उनका शव किस वजह से जला। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस मृतका के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर घटना से पहले की परिस्थितियों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला की मौत से पहले घर में क्या हुआ था। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन यात्री बस से 2.25 लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार