सिंगरौली- विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा नेशनल सीपी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चयनित दिव्यांग को रेडक्रास सोसायटी से गुजरात में आयोजित होने वाले गेम्स आयोजन के लिए आने जाने हेतु दिव्यांग प्रदीप कुमार साकेत को रूपयें 5 हजार का चेक प्रदान किया गया। कलेक्टर की जन सुनवाई के दौरान नवजीवन विहार निवासी प्रदीप कुमार साकेत जो महाविद्यालय का छात्र है जिसका चयन 100 मीटर रेस के लिए नेशनल पैरा एथलेटिक्स गुजरात के लिए किया गया है। संबंधित छात्र के द्वारा इस आशय का आवेदन दिया गया कि मेरे आर्थिक स्थिति सही नही है मै दिव्यांग भी हू मुझे गेम्स में भाग लेने हेतु गुजरात आने जाने के लिए सहायता राशि प्रदान किया जाये। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदन को गंभीरता से लेते हुये हर्ष व्यक्त किये कि हमारे जिले का दिव्यांग छात्र उक्त गेम के लिए चयनित हुआ है ये हर्ष की बात है। जन सुनवाई में ही रेडक्रास के माध्यम से 5 हजार रूपयें का आर्थिक सहायता राशि प्रदान कर अपनी सुभकामाना दी। चयनित दिव्यांग छात्र प्रदीप कुमार साकेत पूर्व में प्रदेश स्तरीय पैरा एथलेटिक प्रतियोगिता 2024 भोपाल में आयोजित हुई थी। जिसमें अंडर 23 आयु वर्ग में 100 दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुका है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पेट्रोल पम्प को राशि बकाया होने पर किया गया सील करोड़ों के बकाया टैक्स के स्कैम में कईयों के हाथ काले