रीवा। पड़रा स्थित संचालित कल्याण पेट्रोल पम्प को सोमवार को सीज कर दिया गया. 9 करोड़ की राशि बकाया होने पर यह कार्यवाही जिला प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा पुलिस की मौजूदगी में की गई। कई बार नोटिस देने के बाद भी राशि जमा नही की गई, जिसके बाद तालाबंदी की कार्यवाही की गई. पेट्रोल पम्प को सील कर दिया गया. नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि कल्याण पेट्रोल पंप नगर निगम की जमीन पर है. निगम के मुताबिक पेट्रोल पंप पर तकरीबन 9 करोड़ की वसूली बाकी है। जबकि आज का बाजार मूल्य देखा जाय तो लगभग 14 से 15 करोड़ होगा। नगर निगम ने 9 करोड़ से अधिक की नोटिस जारी की जा चुकी है। लेकिन पेट्रोल पंप संचालक ने राशि जमा नही की। नगर निगम आयुक्त के मुताबिक पेट्रोल पंप संचालक ने ना तो जमीन की राशि जमा की और ना ही निविदा करवाई. इसलिए आज नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कल्याण पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। नगरीय निकाय की अचल संपत्तियों के आवंटन नियम वर्ष 2016 से प्रभावी हैं. जिसका संशोधित नियम भी 2021 में प्रभावी हो चुका है।नगर निगम ने जब अपनी संपत्ति का प्रीमियम मांगा तो पेट्रोल पंप संचालक मामले को न्यायालय ले गया. लेकिन न्यायालय के द्वारा दी गई शर्तों को भी पेट्रोल पंप संचालक पूरा नहीं कर पाया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कार्यवाही की है। कल्याण पेट्रोल पंप संचालक को 9 करोड़ 87 लाख 96 हजार 375 रुपए प्रीमियम जमा करने की नोटिस दी गई थी। यह पेट्रोल पंप 28348 वर्ग फीट में संचालित हो रहा था. कार्यवाही के दौरान पेट्रोल पम्प को सील कर दिया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हिंदुस्तान से लिंचिस्तान! नेशनल सीपी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चयनित दिव्यांग को कलेक्टर ने दी आर्थिक सहायता राशि