सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। 6 सितम्बर 2024 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई से जिला चिकित्साल हेतु मरीज को एम्बूलैंस के माध्यम से रेफर किया गया था। किंतु रास्ते में एम्बुलेश चालक द्वारा मरीज से जिला चिकित्सालय तक पहुंचाने के लिए रूपये की मांग की गई। मरीज द्वारा रूपये न देने के कारण जिला चिकित्साल नही पहुचाया गया। जिसका वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा तत्काल संबंधित चालक और ई.एम.टी के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सीएमएचओ को निर्देश दिये गये थे। वही कलेक्टर के द्वारा इस आशय के भी निर्देश दिये गये थे कि एम्बूलैंस में मरीजो के आने जाने के लिए निःशुल्क व्यवस्था रहती है इस आशय का आम जन मानस के बीच व्यपाक स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाये। ताकि भविष्य में ऐसे स्थिति की उत्पन्न हो। सीएमएचओ ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में संबंधित एम्बुलेश चालक एवं ई.एम.टी को पद से पृथक कर दिया गया है। साथ साथ ही संचालक कम्पनी पर 1 लाख 50 हजार का जुर्माना लगाने की कार्यवाही की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री ने लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत पात्र महिलाओं के खाते में राशि की अंतरित सिंगरौली साइबर पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड पर पड़ी भारी, पीड़ित का रकम लौटाया