ठग ने आनलाइन शापिंग के नाम पर ठगे 1 लाख 34 हजार 656 रूपये

सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली
ऑनलाईन साइबर फ्रॉड पर पुलिस एक बार फिर से भारी पड़ गई। पुलिस की साइबर सेल टीम ने ठग से पीड़ित की राशि को वापस कराने पर विवस कर दी।

एसपी दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी सच्चिदानंद तिवारी पिता रामकुमार तिवारी थाना बैढ़न ने साइबर सेल में लिखित एवं ऑनलाईन पोर्टल पर शिकायत की थी कि उनके द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 1 लाख 34 हजार 656 रुपये ठग लिये गये थे।

जहां ऑनलाइन साइबर फ्रॉडों पर पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता लगातार शिकंजा कस रही हैं। वही सिंगरौली साइबर पुलिस टीम ने उक्त राशि पर होल्ड लगाया गया था। होल्ड की गई राशि फरियादी को 1 लाख 34 हजार 656 रुपये की फ्रॉड हुई धनराशि को न्यायालय ने पुन: फरियादी के बैंक अकाउंट में लौटाने के लिए सुपुर्दगी संबंधी आदेश जारी किया गया था।

उक्त विवेचना में दिनांक 5 सितम्बर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बैढ़न महेन्द्रपाल सिंह न्यायालय द्वारा उक्त राशि आवेदक को सुपुर्दगी पर दिये जाने एवं संबंधित बैंक को उक्त राशि पुन: फरियादी के खाते में वापस करने का आदेश जारी किया था । जहां 9 सितम्बर को फरियादी के खाते में राशि वापस करा दी गई। उक्त कार्रवाई में सायबर सेल टीम सिंगरौली, उप निरीक्षक अमन वर्मा, प्रआर दीपक परस्ते, आर शोभाल वर्मा, राहुल कुशरो, नंदकिशोर रुहेला, विकास तोमर थाना बैढ़न की सराहनीय भूमिका रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading