सीधी। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के सागर के बीना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को रूपये 1574 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 332.43 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की। मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत सीधी जिले की 02 लाख 14 हजार 29 पात्र महिलाओं के खाते में प्रति महिला एक हजार 250 रूपये के मान से 26 करोड़ 25 लाख 5 हजार 250 रूपये की राशि अंतरित की गई। कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर स्वरोचिप सोमवंशी, अपर कलेक्टर राजेश शाही, महिला बाल विकास अधिकारी आर.सी. त्रिपाठी तथा लाड़ली बहनों द्वारा सहभागिता की गई। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले में 02 लाख 14 हजार 29 पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की गई है। मुख्यमंत्री लाड़ली चहना योजना के अन्तर्गत जनपद पंचायत कुसमी में 17 हजार 813 महिलाओं, जनपद पंचायत मझौली में 29 हजार 902, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में 45 हजार 51, जनपद पंचायत सीधी में 55 हजार 626 तथा जनपद पंचायत सिहावल में 52 हजार 570 महिलाओं के खाते में 1250 रूपये के मान से राशि अंतरित की गई। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के साथ ही नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को भी लाभांवित किया गया। इसमें नगर पालिक सीधी में 6 हजार 270, नगर परिषद चुरहट में 2 हजार 481, नगर परिषद मझौली ती में 2 हजार 127 तथा नगर परिषद रामपुर नैकिन में 2 हजार 189 महिलाओं के खाते में 1250 रुपये प्रत्येक महिला के मान से राशि अंतरित की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीधी पुलिस अधीक्षक ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया “खबर पर असर”एम्बूलैंस के चालक एवं ई.एम.टी पर हुई कार्यवाही