सिंगरौली।विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौलीएक किशोरी के साथ जबरन अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को खुटार चौकी पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फरियादिया अपने माता-पिता के साथ थाना उपस्थित होकर इस आशय की रिपोर्ट की कि इसके पड़ोस का आकाश शाह अपने प्रेमजाल में फंसाकर बोला कि तुम मुझसे बात करो तुमसे मैं शादी करूंगा तथा 13 अप्रैल से आरोपी लगातार इसके साथ जबरन अनैतिक कार्य करने लगा। जिससे फरियादिया को 4 माह का गर्भ भी हो गया है। गर्भ के बारे में पता चलने पर आकाश शाह ने फरियादिया से शादी करने से इंकार कर दिया। तब फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना बैढ़न में धारा 363, 366, 376 (2) (एन) 376 (3) भादवि, 64(2) (एम) 351 (2) बीएनएस 3, 4(2), 5(1) 6 पॉक्सो एक्ट का कायम किया जाकर दौरान विवेचना आरोपी आकाश शाह पिता जैतलाल शाह उम्र 19 वर्ष नि. खुटार थाना बैढ़न जिला को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय बैढ़न पेश किया गया है जिसे न्यायालय के आदेश से जिला जेल पचौर दाखिल किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निगाही परियोजना के सीएचपी के पास हादसा, ट्रेलर पलटने से चालक की मौत कदम्बरी कॉम्प्लेक्स की दुकानों को लेकर एमआईसी में हुई चर्चा