सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेय सीधी सिंगरौली
एनसीएल परियोजना निगाही के सीएचपी के समीप आज सुबह एक ट्रेलर वाहन के पलट जाने से सवार चालक लालप्रताप की दर्दनाक मौत के बाद करीब 5 घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। मुआवजा राशि एवं मृतक के आश्रितों को नौकरी दिलाने के लिए एक से बढ़कर एक नेता आगे आकर अपनी-अपनी आमद दर्ज कराने में लगे हुये थे।

मिली जानकारी के अनुसार

दरअसल नवानगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक लालप्रताप पिता रामलाल पनिका उम्र 20 वर्ष निवासी सिंमरो गीर चितरंगी ट्रेलर वाहन चला रहा था कि एनसीएल परियोजना निगाही के सीएचपी खदान के समीप बेकाबू होकर पलट गया। जहां चालक छलांग लगाया। उसे गंभीर चोटे आने पर नेहरू चिकित्सालय जयंत में बीती रात 11-12 बजे भर्ती कराया गया।

उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आज दिन शुक्रवार की सुबह सीएचपी खदान के पास मृतक के परिजन, रिश्तेदार एवं अन्य लोग एकत्रित होकर हंगामा करने लगे। उनकी मांग थी कि मृतक के परिजनों को नौकरी एवं सहायता राशि दिलाई जाए। एनसीएल प्रबंधन का साफ तौर पर कहना था कि चालक डीओ होल्डर के अधीन काम कर रहा था।

डीओ होल्डर ही सहायता राशि मुहैया कराएगा। करीब 5 घंटे तक हंगामा के बीच 2 लाख रूपये जिला प्रशासन एवं 1 लाख रूपये ट्रांसपोटर मुहैया कराया। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान तहसीलदार सिंगरौली सहित नवानगर की भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading