सिंगरौली। विशेष संवाददाता -प्रवीण कुमार पाण्डेयनपानि सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मेयर इंन काउंसिल के सदस्यों तथा उपायुक्त आरपी बैस के उपस्थिति में मेयर इंन काउंसिल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्व प्रथम चर्चा उपरांत मेयर इन काउंसिल की 28 अगस्त को आयोजित बैठक के कार्यवाही विवरण का सर्व सम्मति से पुष्टि की गई। तत्पश्चात ट्रन्सपोर्ट नगर नौगढ़ की दुकानों के आवंटन के संबंध में निगम परिषद की बैठक 6 अक्टूबर 2023 के प्रस्ताव क्रमांक 3 में पारित संकल्प के परिपालन में नपानि ट्रान्सपोर्ट नगर नौगढ़ वार्ड क्रमांक 45 तहसील वा जिला में स्थित 89 दुकानों के आवंटन के लिए म.प्र. अचल सम्पत्ति अंतरण नियम 2016 के प्रावधान अनुसार 9 जनवरी को ई निविदा करने के लिए विज्ञापन वेव साई पोर्टल में जारी किया गया था। जिसके संबंध में विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिया गया। जिसमें प्रस्ताव अनुसार ट्रन्सपोर्ट नगर नौगढ़ की उपरोक्त दुकान क्रमांक 2 को म.प्र. अचल सम्पत्ति अंतरण नियम 2016 के नियम 5 (1) के प्रावधान अनुसार दुकान स्वीकृत एवं दुकान क्रमांक 5 में एकल निविदा प्राप्त होने से निविदा निरस्त किये जाने का निर्णय सर्व सम्मति से मेयर इन काउंसिल के द्वारा लिया गया। मेयर इन काउंसिल की बैठक में कदम्बरी कॉम्प्लेक्स नवजीवन विहार की दुकानों के नवीनीकरण के संबंध सम्पूर्ण जानकारी के साथ प्रकरण आगामी मेयर इन काउंसिल की बैठक में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। वही ननि क्षेत्र में गरीबी रेखा के नीचे आने वाले हितग्राहियों के परिजनों के दाह संस्कार के लिए तीन क्वींटल लकड़ी देने के लिए चर्चा हुई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खुटार चौकी पुलिस ने दुराचार के आरोपी को किया गिरफ्तार महिला नक्सली गिरफ्तार, तीन राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश