मध्य प्रदेश की बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला नक्सली सजंती को गिरफ्तार किया है. कुल 14 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था. दरअसल, महिला नक्सली पर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे 6 गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिसकी तीन राज्यों की पुलिस को तलाश थी। जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की पुलिस भी शामिल है। महिला के पास से एक पिस्तौल, मैगजीन, कुल्हाड़ी और अन्य सामान बरामद किया गया। मुखबिर से सूचना मिलीपुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैहर थाना क्षेत्र के परसाटोला के चिचरंगपुर जंगल क्षेत्र में केबी डिवीजन के नक्सलियों का एक समूह है। हॉकफोर्स की एक टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए भेजा गया। इस दौरान 2 संदिग्ध दिखे, उन्हें घेरने की कोशिश में महिला नक्सली संजती पकड़ी गई, लेकिन दूसरी नक्सली भागने में सफल रही। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि जब वह महिला नक्सली को ला रहे थे तो अन्य नक्सलियों ने भी उसे बचाने की कोशिश की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, संजती महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कोटमी थाना अंतर्गत कसानसूर चौकी के नैनगुड्डा गांव की रहने वाली है। जिस पर मध्य प्रदेश में 3 लाख, छत्तीसगढ़ में 5 लाख और महाराष्ट्र में 6 लाख का इनाम घोषित था। वहीं, पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक समूह राशन लेने के लिए परसाटोला आ सकता है, इसलिए उन्होंने पहले से तैयारी की थी और तलाशी अभियान चलाया था. जिसमें उन्हें सफलता भी मिली। फिलहाल पूछताछ जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कदम्बरी कॉम्प्लेक्स की दुकानों को लेकर एमआईसी में हुई चर्चा ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला भतीजा बनकर सीनियर सिटीजन से ठगे 15 लाख रुपए.