इंदौर । प्रदीप चौधरी। इंदौर में रहने वाले सोनिया सिटीजन से ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला भतीजा बनकर ठगो ने सीनियर सिटीजन से ठगे 15 लाख रुपए। सीनियर सिटीजन को फोन कर ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला भतीजा बनकर 15 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। वीजा खत्म होने पर पुलिस द्वारा पकड़ लिए जाने का झांसा देकर ठगो ने पीड़ित को अपनी बातों में उलझाया। वाट्सएप पर वर्चुअल नंबर के जरिए फोन कर संपर्क किया ताकि एसटीडी कोड देखकर पीड़ित को यकीन हो जाए की फोन विदेश से आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । राजेश दंडोतिया,एडिशनल डीसीपी दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को इंदौर में रहने वाले 75 वर्षीय सीनियर सिटीजन ने शिकायत की। उनके वाट्सएप पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को फरियादी का भतीजा बताया जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है। उसने बताया की वीजा खत्म होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज देंगे। पुलिस को अगर 15 लाख रुपए दे दूंगा तो ये लोग मुझे छोड़ देंगे। पीड़ित की पत्नी की बहन का बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता हैं। इस कारण पीड़ित को लगा कि फोन उसका ही है। वह बात करते हुए लगातार रो रहा था। उसकी आवाज सुनकर पीड़ित को शंका हुई तो उन्होंने पूछा भी तब उसने जवाब दिया की गला खराब होने के कारण आवाज ऐसी है। उसके रोने से पीड़ित उसकी बातों में आ गया और बैंक जाकर उन्होंने उसके बताए खाते में 15 लाख रुपए जमा कर दिए। बाद में पीड़ित को पता चला की उनके भतीजे के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ ना उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी के बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित साइबर सेल में मामले की शिकायत की है। साइबर सेल ने संबंधित बैंक खातों को सीज कर दिया है। और पुरे मामले में जाँच की जा रही हे । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महिला नक्सली गिरफ्तार, तीन राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश चंद घण्टों में पुलिस ने किया अन्धे कत्ल का पर्दाफाश, 24 घण्टे के अंदर हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी ने अपनी ही पत्नि की मार पीटकर व गला दबा कर करदी हत्या।