आमिर खान। आरोपियों के कब्जे से कुल 06 अवैध फायर आर्म्स व 02 जिन्दा कारतूस किये जप्त । इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों एवं इन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए थाना अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि 02 व्यक्ति हथियारों का सौदा करने के लिए शहर में ही कहीं घूम रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान से आरोपी (1).शुभम उर्फ़ मिंडी सिंह पंवार उम्र 24 साल नि. लवकुश आवास विहार हीरा नगर इंदौर , (2). अभिषेक सिंह चौहान उम्र 19 साल नि. श्याम नगर, एम आर -10 इंदौर को पकड़ा गया। उक्त संदेहियों के कब्जे से 32 बोर 03 देसी पिस्टल, 12 बोर के 03 देसी कट्टे सहित कुल 06 अवैध फायर आर्म्स व 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर के बरामद हुए। आरोपियों को उक्त अपराध में गिरफ्तार कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपियों से अन्य बेचे गए हथियारों व उनके स्त्रोत आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गणेश उत्सव के दौरान खजराना गणेश मंदिर यातायात व्यवस्था. निगाही परियोजना के सीएचपी के पास हादसा, ट्रेलर पलटने से चालक की मौत