इंदौर। प्रदीप चौधरी। थाना सिमरोल पर दिनांक 05/06/2024 को सूचना मिली की मृतिका सुनिता पति जगदीशवास्कले उम्र 32 साल निवासी ग्राम बड़ी उमठ थाना सिमरौल की मृत अवस्था में ग्राम उमठ के नाहर सिंह के घर के अन्दर पड़ी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने पर मृतिका का शव उसका पति जगदीश उर्फ सतीश उसके घर लेकर आ गया था। जिस पर से थाना सिमरोल पर मर्ग क्र. 60/2024 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जांच में लिया गया तथा मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल इन्दौर भिजवाया गया। उमाकांत चौधरी (मुख्यालय) जिला इन्दौर (ग्रामीण) उमाकांत चौधरी (मुख्यालय) जिला इन्दौर (ग्रामीण) के निर्देशन में मामले का त्वरित निकालकरने हेतु दिशा निर्देशप्राप्त हुये। संदिग्ध मौत के कारणका पता लगाने के लिये थाना प्रभारी सिमरोल अमित कुमार के द्वारा पुलिस टीमें गठीत की गई। जिसमें घटना के संबंधमें संदेहीयों व साक्षीयों से पूछताछ की गई, जिसमें चश्मदीद साक्षीयों ने बताया कि मृतिका सुनिता का पति जगदीश उर्फ सतीश आये दिन शराब पीकर सुनिता को मारता पीटता था घटना दिनांक के दिन भी मृतिका सुनिता गिरते पड़ते बेहोशी की हालत में दगड़ीया के घरमें चली गई थी उसके तुरंत बात उसका पति जगदीश उर्फ सतीश भी वहां पर घुस गया था। शाम को देखा तो सुनिता दगड़ीया के घर पर मृत अवस्था में थी जिसके शव को उसका पति जगदीश उठाकर उसके घर परलेकर चला गया था। मामले में जिला अस्पतालइन्दौरसे मृतिका की शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें पीएम कर्ता डाक्टर द्वारा लेख शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतिका सुनिता बाई की मृत्यु मारपीट करने, गला दबाकर हत्या की जाना लेख किया है। चश्मदीद साक्षीयों व शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में तत्काल मृतिका के पति जगदीश उर्फ सतीश वास्कले पिता अनिल वास्कले निवासी ग्राम बड़ी उमठ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसने पूछताछ में बताया कि मेरी पत्नि शराब पीकर लड़ाई झगड़ा व घरेलू काम नहीं करती थी जिस कारण मैने अक्झोश में आकर मारपीट करते हुये दगड़ीया के घर पर गला दबाकर हत्या करदी थी। इस कार्यवाही में निरीक्षक अमित कुमार थाना प्रभारी सिमरोल, उनि. शोभाराम रावत, उनि महेश खरते, सउनि गोपाल गिवाल, प्रआर 58 दिनेश घावरी, आर 3753 रितेश परमार, आर 2747 सत्यजीत चौहान, म. आर. 4389 छाया धाकड़ के द्वारा महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला भतीजा बनकर सीनियर सिटीजन से ठगे 15 लाख रुपए. बाणगंगा उज्जैन नाका पेट्रोल पंप पर हरतालिका तीज का त्यौहार बड़ी हर्ष उल्लास के साथ शुक्रवार रात 10:00 बजे से प्रारंभ किया गया