इंदौर। आमिर खान। इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के द्वारा चलाए जा रहे साइबर अवेयरनेस की 275 वीं कार्यशाला में The Emerald Heights international school के स्टूडेंट्स बीच आयोजित हुईं जिसमें साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया ,बच्चों को समझाईश दी कि, साइबर क्रिमिनल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वर्चुअल वर्ल्ड की नई-नई तकनीकों का दुरुपयोग कर दे रहे है नए-नए तरीकों से अपराधों को अंजाम, जिन्हें हम जागरूक व सतर्क रहकर ही कर सकते है नाकाम । विदित हो कि, साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के अभियान के तहत इंदौर पुलिस द्वारा लगातार स्कूल/कॉलेज, संस्थानों, औघोगिक इकाईयों, कॉलोनियों, में बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक के हर जाति वर्ग के लोगों के बीच जाकर उन्हें साइबर अपराधों से बचाने के लिये जागरूक किया जा रहा है जिसमे लाखो लोग ऑनलाइन व ऑफलाइन इससे जागरूक भी हुए है।साइबर अवेयरनेस के इस महाअभियान में एडीशनल डीसीपी क्राइम इंदौर राजेश दंडोतिया भी जागरूकता की अलख जगा रहे हैं। इसी के अंतर्गत आज उनकी ये 275 वीं कार्यशाला थी, जिसमें उन्होंने वर्चुअल वर्ल्ड के विभिन्न नई नई तकनीकों के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग करके भी किस प्रकार के अपराध किये जा सकते हैं बताते हुए, साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन-1930, cybercime.gov.in तथा इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 704912445 आदि पर किस प्रकार शिकायत करें तथा पुलिस इन पर किस प्रकार कार्यवाही करती है और साइबर अपराधों से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें आदि के संबंध में व्यवहारिक ज्ञान दिया। उन्होंने सभी से कहा कि, चूंकि हम सभी आजकल ज्यादा से ज्यादा काम और पढ़ाई भी ऑनलाइन ही कर रहे है, और इस दिन प्रतिदिन बदलती नई-नई टेक्नोलॉजी का उपयोग कर साइबर क्रिमिनल्स नित नए तरीकों से साइबर अपराधों को अंजाम दे रहे है, इसलिए और ज्यादा सतर्क और सावधान रहना जरूरी है। अंतः हम पूर्ण सतर्कता और सावधानी के साथ डिजिटल लेन देन, सोशल मीडिया का उपयोग करें, ऑनलाइन गेम खेलने मे भी ध्यान रखें और अपनी निजी जानकारी किसी से भी शेयर न करें। इस दौरान स्टूडेंट्स ने भी साइबर क्राइम से संबंधित अपनी विभिन्न जिज्ञासाओं प्रश्नों के माध्यम से पूछा, जिस पर एडीशनल डीसीपी क्राइम ने बड़े ही रोचक तरीके से प्रैक्टिकली उनको समझाया।इस अवसर पर संस्थान के स्टूडेंटस, सहित फैकल्टी, एडमिनिस्ट्रेशन आदि स्टाफ भी उपस्थित रहा, जिन्होनें भी साइबर सुरक्षा की बारिकियों को समझा और पुलिस के इस जागरूकता अभियान की प्रशंसा की। इंदौर पुलिस के साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के इस अभियान के तहत, कोई स्कूल/कॉलेज, संस्थान, इकाई कॉलोनी आदि में भी साइबर अवेयरनेस की कार्यशाला आयोजित करना चाहता है या कोई जानकारी चाहता है तो वह इंदौर पुलिस के नंबर 7049108197 पर संपर्क कर सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रतलाम नगर निगम महापौर के बिगड़े बोल अवैध मादक पदार्थ (गांजे) की तस्करी करने वाली, महिला तस्कर पुलिस थाना एरोड्रम की गिरफ्त में ।